Aaj Ka Rashifal 17 April 2025: आज का राशिफल 17 अप्रैल (Horoscope Today) को 4 राशियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से आइये जानते हैं क्या है आपका भविष्य (Today Horoscope Thursday)
Zodiac Signs Daily Horoscope Today: आज का पंचांग सितारों की स्थिति को भी प्रदर्शित करता है, इसके अनुसार तैयार दैनिक राशिफल संकेत करता है कि गुरुवार को कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा, कौन हैं वो लकी राशियां और उन्हें शुभता के लिए कौन से रंग के कपड़े पहनना चाहिए, जानने के लिए पढ़ें गुरुवार आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 17 April 2025)
Aries Zodiac Signs Daily Horoscope Today: आज का राशिफल मेष राशि 17 अप्रैल के अनुसार मेष राशि वाले मन लगाकर काम करें। व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। परिजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। भूमि-आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक चिंता रहेगी। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।
लकी नंबरः 1,8
लकी कलरः लाल
Taurus Zodiac Signs Daily Horoscope Today: आज का राशिफल वृषभ राशि 17 अप्रैल के अनुसार गुरुवार को कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण और उत्साह आपको महत्वपूर्ण पद दिला सकता है। बुद्धि और तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।
लकी नंबरः 2,7
लकी कलरः सफेद
आज का राशिफल मिथुन राशि 17 अप्रैल के अनुसार गुरुवार को वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आपके विरुद्ध षड्यंत्र होगा।
लकी नंबरः 3,6
लकी कलरः पीला
आज का राशिफल कर्क राशि 17 अप्रैल के अनुसार गुरुवार को आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे, जो आपके लिए शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज तेल पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है।
लकी नंबरः 4
लकी कलरः दूधिया रंग
ये भी पढ़ेंः
Leo Horoscope Today: दैनिक राशिफल सिंह राशि गुरुवार के अनुसार 17 अप्रैल बुधवार का दिन उपयुक्त है। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी संयम रखते हुए कार्य करें।
लकी नंबरः 5
लकी कलरः सुनहरा
Horoscope Today: आज का राशिफल कन्या राशि 17 अप्रैल 2025 के अनुसार गुरुवार को कन्या राशि वालों को अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता और आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।
लकी नंबरः 3,8
लकी कलरः हरा
तुला आज का राशिफल गुरुवार के अनुसार वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।
लकी नंबरः 2,7
लकी कलरः सफेद
वृश्चिक आज का राशिफल गुरुवार के अनुसार 17 अप्रैल को आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन या नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
लकी नंबरः 1,8
लकी कलरः लाल
धनु आज का राशिफल 17 अप्रैल के अनुसार अपने काम करने के तरीकों को बदलें, भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। सत्कर्म में रूचि रहेगी।
लकी नंबरः 9,12
लकी कलरः पीला
ये भी पढ़ेंः
आज का मकर राशिफल के अनुसार गुरुवार को मकर राशि वालों को आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी संयम रखें। यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दुःख होगा।
लकी नंबरः 10, 11
लकी कलरः आसमानी
Horoscope Today: कुंभ राशि 17 अप्रैल के अनुसार गुरुवार को मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। आलस्य हावी रहेगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता-पिता से जरूरी वार्तालाप होगी।
लकी नंबरः 10,11
लकी कलरः आसमानी
आज का मीन राशिफल 17 अप्रैल के अनुसार मीन राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के स्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य और संयम बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।
लकी नंबरः 9,12
लकी कलरः पीला