
गुरुवार को भूलने की आदत के कारण आपको अपनों का क्रोध झेलना पड़ेगा। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक नवीन कार्य शुरू करने का मन बनेगा। यात्रा निवेश और नौकरी लाभप्रद रहेंगे।
गुरुवार को किसी भी कीमत पर अपना रूका काम कराने की जिद रहेगी। व्यय वृद्धि होगी। खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार से अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद न करें।
आज का राशिफल गुरुवार के अनुसार मिथुन राशि वालों को बात-बात पर क्रोध आता है, लेकिन यह अच्छी बात नहीं है। समय पर संभलना आपके और परिवार के लिए बेहतर होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। किसी बड़े संत साधुओं का सानिध्य मिलेगा। धन कोष में वृद्धि होगी।
गुरुवार को कर्क राशि वालों की दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेंगे। निजी समस्याओं को हर किसी को न बताएं। भवन निर्माण के रूके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सार्वजानिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।
आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार गुरुवार को आपको अपने आपको सही साबित करना होगा। अध्ययन और आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है, राजकीय सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रमाद न करें।
बृहस्पतिवार को कन्या राशि वाले वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद न करे। किसी को उधार पैसा न दें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामों के लिए धैर्य रखें।
गुरुवार को तुला राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार निवेश-नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। अस्वस्थता रह सकती है। कार्य की रूकावटें दूर होंगी। काम को टालने की कोशिश न करें। आज किसी भूखे को भोजन जरूर कराएं।
गुरुवार को दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी स्वागत समारोह में शामिल हों सकते हैं। संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। सतर्क रहें।
आप की मानसिकता दिन पर दिन नकारात्मक होती जा रही है। समय पर संभल जाएं, तंत्र-मंत्र में रूचि रहेगी। मित्रों की सहायता से काम पूरे होंगे। राजनीति में आप का कद बढ़ सकता है, परिश्रम होगा।
अपने करियर के प्रति आप ईमानदारी से काम नहीं कर रहे हैं। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भवन भूमि के कार्यों में कानूनी अड़चन आएगी। झंझट-झगड़े को बढ़ावा न दें। आप के अपनों द्वारा कार्यों में अवरोध संभव है।
संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों द्वारा आपकी भावनाओ को नजरअंदाज किया जाएगा। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती है।
समय का दुरूपयोग कर रहे हैं।आपके लिए अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। धनलाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश आदि शुभ रहेगा। चिंता और तनाव सताएंगे।