राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: कन्या और कुंभ को धन लाभ, कर्क और वृश्चिक को शांति, धनु और मीन को सफलता। पढ़ें 12 राशियों का राशिफल।

2 min read
Sep 18, 2025
Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: आज का दिन 18 सितंबर 2025 सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। मेष और मकर को आलस और क्रोध से बचना होगा, जबकि मिथुन और सिंह को नए काम और मान-सम्मान मिलने के योग हैं। वृषभ और तुला के लिए आस्था और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। कर्क और वृश्चिक को बदलाव और पारिवारिक शांति का अनुभव होगा। कन्या और कुंभ को धन व निवेश से लाभ हो सकता है, वहीं धनु और मीन अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से सपनों को साकार करेंगे। कुल मिलाकर, आज का दिन संतुलन और सही निर्णय लेने की ओर इशारा करता है। पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Tarot Rashifal 18 September 2025: आज का टैरो कार्ड राशिफल, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

आज का मेष राशिफल (Today Vrishabh Rashifal)

जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियों से विमुख न हों। क्रोध की अधिकता रहेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

आज का वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)

दिन की शुरुआत में काम करने में मन कम लगेगा। समय रहते आवश्यक दस्तावेजों को संभाल लें। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। संतान सुख संभव है।

आज का मिथुन राशिफल (Today Mithun Rashifal)

आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे। घर-परिवार में बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा जो आगे बढ़ने में सहायक साबित होगा। प्रेम प्रसंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे।

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आमदनी बढ़ाने में कामयाब होंगे। व्यापार-व्यवसाय बदलने के योग हैं। जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से बचें। आध्यात्मिक उन्नति होगी।

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

लंबे समय से रुके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोग मान-सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। बहनों से संबंध कमजोर हो सकते हैं।

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

आपकी कार्यशैली से अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। जमीन-जायदाद में निवेश के लिए समय शुभ है।

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अध्ययन में आ रही रुकावटें दूर होंगी। निजी जीवन में चल रही समस्या का निराकरण होगा।

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

समय की उपयोगिता को समझें। घर-परिवार में चल रहे मनमुटाव समाप्त होंगे। वाहन या मशीनरी की खरीदारी संभव है।

आज का धनु राशिफल (Today Dhanu Rashifal)

अपने सपने को साकार करने का समय है। आलस त्यागकर पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्य में लग जाएं। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी।

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आलस की अधिकता से आवश्यक कार्य लंबित रहेंगे। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यवसाय की रूपरेखा बनेगी।

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। धार्मिक स्थल पर समय व्यतीत करना होगा।

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

अपनी हिम्मत और बलबूते पर सफलता हासिल करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पं. चंदन श्यामनारायण व्यास

ये भी पढ़ें

Vishwakarma History : ऋषि थे विश्वकर्मा भगवान, पंडित से जानिए इनके माता-पिता का नाम

Also Read
View All

अगली खबर