राशिफल

19 November 2025 Rashifal : चतुर्दशी अमावस्या पर मेष-तुला हो सकते हैं मालामाल, वृश्चिक रखें सेहत का ध्यान

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025 : आज का राशिफल 19 नवंबर 2025: जानें मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का हाल। चतुर्दशी अमावस्या पर तुला को जॉब में सफलता, धनु को आर्थिक लाभ और वृश्चिक को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। अपना शुभ रंग और अंक जानें।

3 min read
Nov 18, 2025
Aaj Ka Rashifal 19 November 2025 : 19 नवंबर बुधवार को क्या कहते हैं आपके सितारे? (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025 : 19 नवंबर 2025, बुधवार का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है? आज चतुर्दशी अमावस्या का योग है और चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार कर रहे हैं, जबकि नक्षत्रों में विशाखा का प्रभाव रहेगा। मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों के लिए करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में ग्रहों की स्थिति क्या संकेत दे रही है? आज आपका शुभ रंग क्या है और कौन सा अंक आपका भाग्य बढ़ाएगा? पंडित मुकेश भारद्वाज से अपनी राशि के अनुसार जानें कि आज आपको किन कार्यों में सफलता मिलेगी और किन चुनौतियों से बचकर रहना होगा। आज राहुकाल दोपहर 12:06 बजे से 01:25 बजे तक रहेगा, इस समय किसी भी शुभ कार्य को टालना उचित है।

ये भी पढ़ें

टैरो राशिफल 19 नवंबर 2025 : आज इन 5 राशियों को मिल सकता है लाभ, वृषभ-कन्या के लिए बड़ी खुशखबरी

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। कार्य में रुचि बढ़ेगी। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ की गई मुलाकातों के भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना जरूरी है।
शुभ रंग - क्रीम कलर
शुभ अंक - 5

आज का वृषभ राशिफल (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

आज आपको हर काम को सोच-समझकर करना है। दूसरों की गलतियों को नजरअंदाज करके आगे बढ़ो, वरना बेवजह उलझ सकते हो। विवादों से दूर रहना ही ठीक है। घर में कोई शुभ काम प्लान हो सकता है।
शुभ रंग - यलो कलर
शुभ अंक - 5

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

नई जिम्मेदारी सामने आ सकती है, खुद को उसके हिसाब से ढालना पड़ेगा। उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करके परिणाम बदलने के अवसर का लाभ उठाना होगा। कठिन समय में भाग्य का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग - पीच कलर
शुभ अंक - 9

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

क्रियाशीलता में वृद्धि होगी। नई परिस्थितियों से तालमेल बैठाना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। । लेकिन साथ काम करने वालों को नजरअंदाज किया, तो बाद में दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग - सेफ्रान कलर
शुभ अंक - 8

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सार्वजनिक कार्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। मान प्रतिष्ठा के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा राजनीतिक रूप से सशक्त होने का समय है। लेकिन झगड़ों से दूर रहना ही सही है।
शुभ रंग - महरून कलर
शुभ अंक - 1

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बातचीत में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। शब्दों की गरिमा बनाए रखनी होगी। नई मित्रता के प्रभाव में पुराने मित्रों की अनदेखी बाद में परेशानी का कारण बन सकती है। अभी यात्रा टालना ठीक रहेगा।
शुभ रंग - लाईट ग्रीन
शुभ अंक - 3

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

व्यवहार कुशलता और वाक् चातुर्य से महत्वपूर्ण कार्यों में प्रगति होगी। अतिरिक्त आय का प्रभाव मानसिक शांति के रूप में परिवार में दृष्टिगोचर होगा। जॉब बदलने के प्रयास में अप्रत्याशित रूप से सफल हो सकते हैं।
शुभ रंग - क्रीम कलर
शुभ अंक - 2

वृश्चिक आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

आगामी योजनाओं पर काम करने का सही समय है। प्रेम सम्बन्धों मेँ नाराजगी दूर करने के प्रयासों में सफलता मिल सकती है। विनम्रता पूर्वक वार्ता करनी होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
शुभ रंग - ग्रे कलर
शुभ अंक - 4

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

आर्थिक प्रभाव से जुड़े कार्यों को शीघ्रता से निपटना होगा। बाद के लिए छोड़ा तो लंबी अवधि के लिए चीजें अटक सकती हैं। शेयर बाजार से जुड़ी गतिविधियों में लाभ की संभावना है पर अधिक लोभ से बचना होगा।
शुभ रंग - ओरेंज कलर
शुभ अंक - 5

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मानसिक चिंताएं कार्यों में व्यवधान डाल सकती हैं। नकारात्मक सोच से दूर रहना होगा। पुराने विवादों के हल मध्यस्थता से निकालने का सही समय है। परिवार में एक जुटता का लाभ मिलेगा।
शुभ रंग - सलेटी कलर
शुभ अंक - 4

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

आर्थिक मामलों में निरंतरता बनाए रखी तो सफलता को सुनिश्चित कर पाएंगे। भावनात्मक रिश्तों में दूरी के बावजूद प्रगाढ़ता बनी रहेगी। कार्यों की गति धीमी रहेगी पर नया सीखने को मिलेगा।
शुभ रंग - डार्क ब्राऊन
शुभ अंक - 7

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

सामंजस्य के अभाव में विरोधी पक्ष हावी रहेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भावनात्मक रूप से असंतुलन की स्थिति से निपटने के लिए साथी से सहयोग मिलेगा। भरोसा करना होगा।
शुभ रंग - गोल्डन कलर
शुभ अंक - 9

ये भी पढ़ें

Mata Vaishno Devi Hawan Booking : मां वैष्णो देवी के दरबार में अब हवन की सुविधा, ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू

Also Read
View All

अगली खबर