Aaj Ka Rashifal 2 January 2025: नव वर्ष 2025 के दूसरे दिन गुरुवार को आपकी किस्मत साथ देगी या रूठेगी जानना चाहते हैं तो पढ़ें आज का राशिफल गुरुवार 2 जनवरी 2025। इस दैनिक राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास।
Aaj Ka Rashifal 2 January 2025: दैनिक राशिफल गुरुवार के अनुसार नव वर्ष 2025 के दूसरे दिन सिंह और मकर राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। आज का राशिफल में पं. चंदन श्याम नारायण से आप भी जानें अपना भविष्य, करियर और सामाजिक आर्थिक जीवन ..
आज का राशिफल मेष राशि गुरुवार के अनुसार 2 जनवरी को व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी, सोचे कार्य सफल होंगे। प्रेम प्रसंग के चलते महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा, अध्ययन में रूचि कम रहेगी। व्यापार में बदलाव का मन होगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि 2 जनवरी के अनुसार गुरुवार को घरेलू कामकाज में व्यस्त रहेंगे, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। न्यायालय से जुड़े कार्यों में विलंब होगा, पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। यात्रा होगी।
आज का राशिफल मिथुन राशि 2 जनवरी के अनुसार गुरुवार को रूका हुआ पैसा मिल सकता है, दोस्तों की आर्थिक मदद करना पड़ सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य पूरे होंगे, सामाजिक मान बढ़ेगा, जीवनसाथी का स्वास्थ्य सुधरेगा।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि गुरुवार के अनुसार 2 जनवरी को धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें, वर्ना बने बनाए कार्य में विघ्न आ सकता है। स्वयं को शक्तिहीन महसूस करेंगे।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 2 जनवरी को कानूनी अड़चनें दूर होंगी, जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। संतान के विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी, आर्थिक निवेश शुभ रहेगा।
आज का राशिफल कन्या राशि गुरुवार के अनुसार दुष्टजनों से सावधान रहें, अपने आगामी कामों और योजनाएं गुप्त रखें। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगमता से होगी, राजनीति में कोई बड़ा पद मिलने का योग है।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि गुरुवार 2 जनवरी के अनुसार पूर्व में लिए संकल्प आज पूरे होते नजर आएंगे, सोचे कार्य सफल होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दुकान मकान बदलने के योग हैं।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 2 जनवरी को व्यापारिक नए अनुबंध लाभकारी साबित होंगे। प्रशासन का सहयोग मिलेगा और रूके कार्य पूरे होंगे। दूसरों के निजी मामलों से दूर रहें।
दैनिक राशिफल धनु राशि गुरुवार के अनुसार दिनचर्या में व्यायाम को जोड़ें, अपनी सेहत का ध्यान रखें। 2 जनवरी को लापरवाही न करें, संतान की उन्नति होगी। फिजूलखर्च बढ़ेंगे, परिजनों द्वारा धोखा मिल सकता है। सावधान रहें।
ये भी पढ़ेंः
गुरुवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 2 जनवरी को मकर राशि वाले मौज मस्ती के कार्य में लगे रहेंगे। लंबे समय के बाद राहत महसूस करेंगे, खर्च की अधिकता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी अहम भूमिका रहेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
गुरुवार राशिफल कुंभ राशि 2 जनवरी के अनुसार कार्यस्थल पर आप का प्रभाव बढ़ेगा, शारीरिक श्रम बढ़ेगा। नौकरी में तबादले के योग बनेंगे, प्रेम प्रसंग के चलते पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। भाइयों से विवाद की स्थिति बन सकती है।
मीन राशिफल 2 जनवरी के अनुसार पुराने रोग उभर सकते हैं। गुरुवार को वाहन, आग और मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। करियर के प्रति निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, किसी योग्य अनुभवी से मार्गदर्शन लें।