राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 July 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Horoscope Today 2 July 2026: आज का राशिफल 2 जुलाई 2026: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और वैधृति योग में जानें मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा धन लाभ, करियर में सफलता और प्रेम जीवन में शुभ संकेत।
3 min read
Jul 02, 2026
Horoscope Today, Daily Horoscope
Aaj Ka Rashifal 2 July 2026 : 2 जुलाई 2026 का राशिफल: करियर, लव लाइफ और आर्थिक मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन? (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 2 July 2026: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और वैधृति योग के प्रभाव में 2 जुलाई का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है। करियर, धन, परिवार और प्रेम से जुड़े मामलों में ग्रहों की स्थिति अलग-अलग राशियों पर अलग प्रभाव डालेगी। जिससे करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक संबंध, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन प्रभावित होते हैं। यदि आप दिन की शुरुआत किसी महत्वपूर्ण योजना, निवेश या नए कार्य के साथ करने जा रहे हैं, तो पहले अपनी राशि का दैनिक राशिफल जानना लाभदायक हो सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज से जानते हैं 2 जुलाई 2026 को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए दिन किन अवसरों और चुनौतियों के साथ आने वाला है।

आज का राशिफल मेष

परिश्रम की अधिकता रहेगी। दूसरों के कार्यों की जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। वाहन और घर के रखरखाव पर धन खर्च होने की संभावना रहेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार में सार्थक बातचीत हो सकती है।

  • शुभ रंग: नारंगी (Orange)
  • भाग्यशाली अंक: 5

आज का राशिफल वृषभ

नियमों में बदलाव का फायदा मिलेगा। सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकते हैं। कार्यकुशलता बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। भाग्य का समर्थन मिलने से उत्साहित रहेंगे। प्रेम संबंधों में निराशा मिल सकती है।

  • शुभ रंग: क्रीम (Cream)
  • भाग्यशाली अंक: 4

आज का राशिफल मिथुन

दूसरों के प्रभाव में आकर अपने कार्यों की दिशा बदलने से तनाव बढ़ सकता है। अपेक्षा के अनुरूप मदद मिलने में कठिनाई होगी। आर्थिक रूप से अधिक जिम्मेदार महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।

  • शुभ रंग: गहरा भूरा (Dark Brown)
  • भाग्यशाली अंक: 9

आज का राशिफल कर्क

कर्क राशि वाले भावनात्मक संबंधों में साथी को अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। आनंद और उत्साह से निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में जुटे रहेंगे। वांछित सुविधा प्राप्त करने के लिए मित्रों की मदद लेनी पड़ सकती है।

  • शुभ रंग: ऑफ व्हाइट (Off-White)
  • भाग्यशाली अंक: 2

आज का राशिफल सिंह

पुराने कार्यों से नई जिम्मेदारी निकलकर आ सकती है। उच्च अधिकारियों से समन्वय बेहतर करना होगा। विनम्रता और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का समय है। विरोधियों पर बढ़त मिलेगी। खर्चों को नियंत्रित रखने की कोशिश करनी होगी।

  • शुभ रंग: पीला (Yellow)
  • भाग्यशाली अंक: 1

आज का राशिफल कन्या

शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने का समय है। परिश्रम का फल तुरंत मिलने से उत्साहित रहेंगे। दूरगामी योजनाओं के लिए विशेष तैयारी करनी होगी। संतान से संबंधित कार्यों में अनिश्चय की स्थिति रहेगी।

  • शुभ रंग: हल्का नीला (Light Blue)
  • भाग्यशाली अंक: 8

आज का राशिफल तुला

अधिक जिम्मेदारी पूर्ण कार्य करने होंगे। कार्यस्थल पर महत्व बढ़ेगा और पिछले कार्यों की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक मामलों में वैचारिक मतभेद की स्थिति को सहज तरीके से संभालना होगा।

  • शुभ रंग: चमकदार सफेद (Bright White)
  • भाग्यशाली अंक: 2

आज का राशिफल वृश्चिक

प्रतिष्ठा के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। लोगों के व्यवहार से आहत महसूस करेंगे। भाग्य का समर्थन मिलने से आर्थिक मामलों में आकस्मिक लाभ की संभावना बन रही है। भाई-बहनों का व्यवहार अनपेक्षित रहेगा।

  • शुभ रंग: मैरून (Maroon)
  • भाग्यशाली अंक: 3

आज का राशिफल धनु

व्यवहार कुशलता और शालीनता के साथ अपने कार्यों को करने की आवश्यकता रहेगी। विवादित विषयों से दूरी बनाएं। उच्च अधिकारियों से टकराव को टालना होगा। प्रेम संबंधों में आशा के विपरीत स्थितियाँ मिल सकती हैं, सकारात्मक रहें।

  • शुभ रंग: कॉफी (Coffee)
  • भाग्यशाली अंक: 7

आज का राशिफल मकर

संभावनाओं से भरा दिन है। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने पर न केवल स्वयं के, बल्कि दूसरों के कार्यों में भी गुणात्मक परिवर्तन लाने में सफल रहेंगे। भावनात्मक संबंधों के लिए समय निकालने में कठिनाई महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग: आसमानी नीला (Sky Blue)
  • भाग्यशाली अंक: 8

आज का राशिफल कुंभ

कार्यों की प्रगति से असंतुष्ट रह सकते हैं। व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में कठिनाई होगी। अपेक्षित सहयोग कम मिलेगा। खर्च अधिक और लाभ कम होने की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग: ग्रे (Grey)
  • भाग्यशाली अंक: 6
  • आज का राशिफल मीन

किसी खास व्यक्ति के सहयोग से बड़ी योजनाओं का आगाज़ हो सकता है। उत्साहित दिखाई देंगे। शिक्षा और अनुसंधान में रुचि बढ़ेगी। पुरानी प्रतिष्ठा का फायदा मिलेगा। शेयर मार्केट या अन्य तरीकों से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

  • शुभ रंग: पीच (Peach)
  • भाग्यशाली अंक: 3