
Aaj Ka Rashifal 2 October 2024: आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 2 अक्टूबर को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बच्चों की शिक्षा में धन लगेगा, आमदनी के नए रास्ते खोजने में लगे रहेंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार योग्यता के अनुसार सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। परिवार में चल रहे मनमुटाव बड़ा रूप ले सकते हैं। वायु विकार से संबंधित परेशानी बनी रहेगी, नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार संतान के करियर में आ रही परेशानी दूर होगी, परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। कोई चौंकाने वाली खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक परेशानी दूर होगी।
आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार अपनी योग्यता का सही उपयोग करें, जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है। आस पड़ोसियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी, निजी जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।
आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार कार्य क्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे हैं, परिजनों के साथ समय बीतेगा। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता होगी, विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।
दैनिक राशिफल कन्या के अनुसार 2 अक्टूबर 2024 को कन्या राशि वालों के नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। न्यायालय में चल रहे प्रकरण यथावत रहेंगे, जमीन जायदाद के जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला के अनुसार बुधवार 2 अक्टूबर को आप लोगों का दिन व्यस्तता पूर्वक रहेगा, धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। हालांकि आज सूर्य ग्रहण के दिन तुला राशि वालों को मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करना होगा। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा, परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार बुधवार 2 अक्टूबर को नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। बालों से संबंधित समस्या बनी रहेगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है, संतान सुख संभव है।
धनु राशिफल बुधवार के अनुसार बड़ों की बात न मानने से पश्चाताप होगा, आर्थिक समृद्धि होगी। पिता के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होगा। मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा, धार्मिक यात्रा संभव है।
मकर राशिफल 2 अक्टूबर के अनुसार कार्य की अधिकता से कई निजी कार्य प्रभावित होंगे। अपने लिए समय निकालना जरूरी है, परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है, किसी देव स्थल के भ्रमण पर जा सकते हैं।
कुंभ राशिफल के अनुसार 2 अक्टूबर को नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग आगे बढ़ाने में सहायक होगा, धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। माता-पिता के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा, कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है।
बुधवार राशिफल के अनुसार मीन राशि वालों की लंबे समय के बाद पुराने मित्रों से भेंट होगी। पारिवारिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे, किसी समस्या का समाधान परिजनों के सहयोग से होगा। आर्थिक निवेश से लाभ होगा।
Surya Grahan: 4 राशियों के लिए विनाशकारी है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, रिंग ऑफ फायर के दुष्प्रभाव से 2 अक्टूबर को रहना होगा संभलकर
सूर्य ग्रहण को हिंदू धर्म में अशुभ घटना माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 अक्टूबर को लग रहा सूर्य ग्रहण 4 राशि के लोगों के लिए परेशानी वाला है। आइये जानते हैं किन राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव …
Saptahik Rashifal 29 September to 5 October: नए सप्ताह में किसी को धन लाभ तो किसी को करियर में तरक्की, साप्ताहिक राशिफल में पढ़ें किस्मत के संकेत
इस सप्ताह तुला से मीन राशि के लोगों का करियर, आर्थिक स्थिति, सेहत कैसी रहेगी। जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2024 (तुला से मीन) ….