राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 April: आज का राशिफल: नई शुरुआत और सुनहरे अवसरों का दिन, जानें आपकी राशि के लिए क्या है खास?

Aaj Ka Rashifal 20 April 2026 : आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026: सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग और रवियोग के साथ रोहिणी से मृगशिरा नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव। जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग और लकी नंबर।

3 min read
Apr 20, 2026
Aaj Ka Rashifal 20 April 2026 : आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Aaj Ka Rashifal 20 April 2026 : आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : 20 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और शुभ संयोगों से भरपूर रहने वाला है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग और रवियोग जैसे दुर्लभ और प्रभावशाली योग बन रहे हैं, जो सफलता, धन लाभ और शुभ परिणामों के संकेत देते हैं। साथ ही रोहिणी नक्षत्र से मृगशिरा नक्षत्र में परिवर्तन और वृष राशि में चंद्रमा की उपस्थिति इस दिन की ऊर्जा को और अधिक शक्तिशाली बना रही है। ऐसे में यह दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत, प्रगति और अवसरों का द्वार खोल सकता है। आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

ये भी पढ़ें

Panchang: आज का पंचांग 20 अप्रैल 2026: तिथि, नक्षत्र, राहु काल, शुभ मुहूर्त और व्रत जानकारी

आज का राशिफल मेष राशि | Today Horoscope Mesh Rashi

क्षमता से अधिक कार्य करने के बावजूद उसका लाभ तत्त्काल मिलना मुश्किल रहेगा। धीरज रखना होगा। खानपान में अनियमितता का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। नकारात्मक सोच से बचे।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rash

अतिउत्साह में दूसरों की भावनाओं को ठेस लगने से बचना होगा कार्य क्षमता में वृद्धि होगी ऊर्जावान महसूस करेंगे आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे पुराने कर्ज चुकाने का सही समय है।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल मिथुन राशि | Today Horoscope Mithun Rashi

निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। गुरुजनों की मदद लेना सही विकल्प हो सकता है। व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रत्याशील रहना होगा। प्रेम संबंधों से मदद मिलेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj Ka Rashifal kark Rashi

प्रबंधकीय दक्षता से सभी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। पुराने व्यावसायिक संबंध मजबूत करने का अच्छा अवसर मिल सकता है। दूर दृष्टि के साथ की गई वार्ताओं और संधियों से लंबी अवधि के लाभ सुनिश्चित करने का समय है।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल सिंह राशि | Today Horoscope Singh Rashi

आधारभूत संरचनाओं के निर्माण से जुड़े कार्यों में व्यवसाय और जॉब की संभावनाएं बनेगी। सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रयास करने होंगे। नियमित आय से अतिरिक्त लाभ की संभावना बन रही है।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। सार्वजनिक जीवन में स्नेह और सम्मान प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में उच्च स्तरीय लाभ प्राप्त करने की योजनाओं को लोगों का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाइट
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj Ka Rashifal Tula Rashi

मानसिक रूप से उत्साहित महसूस करेंगे। लेकिन सफलताओं के लिए जूझना पड़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानियां रह सकती हैं। पूर्व में किए गए निवेश लाभकारी हो सकते हैं। सही समय पर धन निकालना अच्छा निर्णय हो सकता है।
शुभ रंग : ब्राऊन कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Today Horoscope Vrishchik Rashi

साथी का निराशाजनक व्यवहार तनाव दे सकता है शब्दों और व्यवहार में धैर्य दिखाना होगा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं आंतरिक साहस से दूसरों के मन की निराशा को दूर करने में सफल रहेंगे
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi

आशा के अनुरूप परिणाम न मिलने से चिंतित हो सकते हैं। गरिमामय व्यवहार और स्पष्ट दृष्टिकोण धीरे-धीरे परिस्थितियों पर नियंत्रण स्थापित होगा। पेरेंट्स के साथ वार्तालाप में उनके दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करने से परिवारिक जीवन में तनाव कम होगा।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj Ka Rashifal Makar Rashi

साझेदारों से बातचीत में नई आर्थिक योजना पर चर्चा सफल रह सकती है। परिवार का सहयोग मिलने से विलासिता की बड़ी वस्तुओं तक पहुंच बनेगी। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। आत्मिक संतोष प्राप्त होगा।
शुभ रंग : वहाईट कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi

दिनचर्या में बदलाव आएगा। नियमित कार्यों के अलावा भी अचानक बहुत सी जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं। शेयर बाजार से लाभान्वित हो सकते हैं। लेकिन सावधानी रखनी होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात प्रसन्नता देगी।
शुभ रंग : पर्पल कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj Ka Rashifal Meen Rashi

शैक्षणिक कार्यों में अनुसंधान की प्रति रुचि बढ़ेगी। विद्वता और ज्ञान के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए नए अवसर बनेंगे। साथियों के सहयोग से आकस्मिक लाभ की संभावना रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट
लकी नंबर : 3

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Weekly Rashifal 19 to 25 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि को मिल सकता है धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता
Also Read
View All