
Aaj ka Rashifal 20 February 2026: आज का राशिफल 20 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है और चंद्रमा मीन राशि में स्थित है। साथ ही राजयोग, सर्वार्थसिद्धि योग और अमृतसिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो आज के दिन को विशेष बनाता है। आज के दैनिक राशिफल में मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वालों के लिए धन लाभ के साथ निवेश में अधिक रिटर्न मिलने की संभावना बन रही है। एस्ट्रोलॉजर मुकेश भारद्वाज से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
व्यर्थ की चिंताएं मन को घेर सकती हैं। मनोरंजन और पर्यटन से जुड़े कार्यक्रम उत्साहित करेंगे। भावनात्मक संबंधों में विश्वास की कमी अनुभव करेंगे। आर्थिक तौर पर भाग दौड़ के बाद वांछित सफलता के लिए आश्वासन मिलेंगे।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर: 9
सूझबूझ से किए कार्यों के तत्काल अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। दूसरों की मदद करने से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक तौर पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। भाई बहनों के साथ पुराने मुद्दे सुलझेंगे।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 5
विवाद की स्थिति में धैर्य से काम लेना होगा। कानूनी पचड़ों से दूरी बनानी होगी। बैंकिंग और निवेश के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी। परिवार का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग : डार्क ग्रीन
लकी नंबर : 6
परिस्थितियों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्दी पूरा कर ले। समय पक्ष का बन रहा है। सरकारी दखल से जुड़े व्यवसाय में अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 2
जहां एक और धन की अच्छी आमद से प्रसन्नता रहेगी। वहीं दूसरी ओर बढ़े हुए खर्च मन को परेशान करेंगे। परिवार के साथ धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा सुखद रहेगी। प्रेम संबंधों में अचानक मुलाकात के संयोग बनेंगे।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 8
व्यापार में आपकी स्थिति मजबूत देखकर विरोधी ईर्ष्या और द्वेष से नकारात्मक हो सकते हैं। सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग सही समय पर मिलने से पारिवारिक जिम्मेदारियां में राहत महसूस करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 3
प्रतिस्पर्धा में पड़ने की अपेक्षा व्यावसायिक कार्यों को गुप्त तरीके से पूरा करना होगा। आर्थिक जिम्मेदारी लेने से बचे। संतान के व्यवहार को सुधारने के प्रयास निष्फल रह सकते हैं। इसका तनाव रहेगा।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 9
प्रतियोगिता के परिणाम बेहतर आने की संभावना है। दूरदर्शी दृष्टिकोण रखना होगा। नकारात्मक लोग कार्य में व्यवधान डालने का प्रयास कर सकते हैं। मित्रों और परिवार जनों की मदद समय पर मिलने से परेशानी से बचेंगे।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 5
दूसरों के ज्यादा प्रभाव में अंधानुकरण से बचना होगा। स्वविवेक और परिश्रम से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। अनुकूल समय का पूरा लाभ उठाएं। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 4
व्यापार में नए सौदे अर्थव्यवस्था में सुधार की संभावना बनाएंगे। बातचीत में विनम्र और फ्लेक्सिबल रहना होगा। भावनात्मक संबंधों में साथी की अपेक्षाओं को पूरा करने में कठिनाई महसूस करेंगे।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 8
जीवन स्तर में सुधार होगा। साथ में बढ़े हुए खर्चों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम में आपका निवेदन स्वीकार किया जा सकता है। आध्यात्मिक उत्थान के लिए यात्रा संभव है। स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक रहना होगा।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 5
कार्य कुशलता और सूझबूझ से अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। आत्म गौरव अनुभव करेंगे। संतान से जुड़े प्रकरणों में थोड़ी चिंता रह सकती है। पूर्व में किए निवेश आशा से अधिक रिटर्न दे सकते हैं।
शुभ रंग : गोल्डन ग्रीन कलर
लकी नंबर : 4