19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang : पंचांग 20 फरवरी 2026: विवाह मुहूर्त और सफलता दिलाने वाले चौघड़िए, जानें कब शुरू करें शुभ काम

Today Panchang 20 February 2026: आज का पंचांग 20 फरवरी 2026 पढ़ें। जानें चौघड़िया, राहुकाल, शुभ योग, तिथि, नक्षत्र, विवाह मुहूर्त, दिशा शूल, राशिफल और शुभ कार्य का समय।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Feb 19, 2026

Aaj Ka Panchang 20 February

Aaj Ka Panchang 20 February : आज का पंचांग 20 फरवरी 2026 (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Aaj Ka Panchang 20 February 2026 : आज का पंचांग 20 फरवरी 2026, शुक्रवार के दिन का संपूर्ण धार्मिक और ज्योतिषीय विवरण प्रस्तुत करता है। इसमें तिथि, नक्षत्र, योग, करण, चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, व्रत, विशेष योग और राशिफल की पूरी जानकारी दी गई है। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है और चंद्रमा मीन राशि में स्थित है। साथ ही राजयोग, सर्वार्थसिद्धि योग और अमृतसिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो आज के दिन को विशेष बनाता है। इस पंचांग के माध्यम से आप अपने शुभ कार्य, यात्रा और पूजा-पाठ के लिए सही समय का चयन कर सकते हैं।

आज का पंचांग शुक्रवार, 20 फरवरी, 2026

क्रमांकविवरणमान (Value)
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मुस्लिम मास2 रमजान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुबसंत ऋतु
8मासफाल्गुन
9पक्षशुक्ल पक्ष

आज का चौघड़िया

आज चर का चौघड़िया सूर्योदय से 8.28 तक रहेगा, लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः /8.28 से 11.16 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 12.41 से 2.05 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 4.54 से सूर्यास्त तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय - यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी, खीर या दूध व चावल से बने खाने का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 10.30 से 12.00 तक रहेगा

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – तृतिया तिथि दिन 2.39 तक होगी तदुपरान्त चतुर्थी तिथि होगी ।

नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 8.07 तक होगा तदुपरान्त रेवती नक्षत्र होगा ।

योग – साध्य योग रात्रि 6.23 तक रहेगा तदुपरान्त शुभ योग रहेगा ।

करण – गर करण दिन 2.39 तक रहेगा तदुपरान्त वणिज करण रहेगा।

विशिष्ट योग – राजयोग सूर्योंदय से दिन 2-39 तक, सर्वार्थसिद्धि व अमृतसिद्ध योग रात्रि 8-07 से सूर्योंदय तक, रवियोग रात्रि 8-07 से प्रारम्भ
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा रात्रि 1-50 से प्रारम्भ, पंचक, राष्ट्रीय फल्गुन मास प्रारंभ, पं. लेखराम वीर जयंती, विवाह मुहूत्त रेवती नक्षत्र में, गंडमूल प्रारंभ रात्रि 8-07 से प्रारम्भ, ,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मीन राशि में होगा।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मीन होगी ।
आज रात्रि 8.07 तक जन्म लेने वाले बच्चों का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होगा तदुपरान्त रेवती नक्षत्र होगा ।
आज रात्रि 8.07 तक जन्मे बच्चों का लौह पाद होगा तदुपरान्त स्वर्ण पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर थ, झ. ञ, दे, दो पर रखे जा सकते हैं।

मीन राशि के स्वामी गुरु हैं इस राशि के बच्चे सौम्य, गंभीर स्वभाव वाले, बुद्धिमान, विवेकी, ज्ञानी, धार्मिक, परोपकारी, साहित्य प्रेमी, आध्यात्म प्रेमी, भावुक, अध्ययनशील, सज्जन, कल्पनाशील, उच्चाकांक्षी, स्वाभिमानी चंचल होते हैं। अपनी मान-मर्यादा एवं प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान भी रखने वाले होते है. समाज सुधारक व अध्यापन सम्बन्धी कार्यो में सफल होते हैं। ये जातक बुद्धिमान, गंभीर एवं सौम्य प्रकृति, परोपकारी कार्य करने में तत्पर सत्यप्रिय, धार्मिक, धर्म-कर्म एवं आध्यात्म, साहित्य एवं गूढ़विधायो की ओर विशेष अभिरुचि रखने वाले होते हैं। जातक उच्चाभिलाषी, उच्चाकांक्षी एवं स्वाभिमानी प्रकर्ति व अपनी मान-मर्यादा एवं प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान भी रखने वाला होगा। जातक सेवाभाव रखने वाले, तीव्र बुद्धि, परिश्रमी, उधमी, दूरदर्शी, व्यवहार कुशल एवं नीति के अनुसार आचरण करने वाला, विश्वसनीय, ईमानदार तथा हर प्रकार से मित्रो एवं सगे-सम्बन्धियों के लिए सहायक होते हैं।