Aaj Ka Rashifal 21 April 2025: आज का राशिफल 21 अप्रैल के अनुसार सोमवार को मेष, मिथुन समेत 5 राशि वालों को धन लाभ होगा, करियर में उन्नति होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। सोमवार राशिफल (Daily Horoscope Today) में जानें बाकी लोगों का हाल
Daily Horoscope Today: सोमवार का दिन आपके लिए कैसा है जानना चाहते हैं तो पढ़ें आज का राशिफल सोमवार की भविष्यवाणी (Aaj Ka Rashifal 21 April 2025)
आज का राशिफल मेष राशि 21 अप्रैल के अनुसार मेष राशि वालों को सोमवार को शुभ समाचार मिलेंगे। सोचेंगे कुछ और होगा कुछ, कुछ ऐसी ही स्थिति आप के साथ निर्मित हो रही है, बदनामी होगी। संभल कर कार्य करें, यात्रा के योग हैं। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है।
आज का राशिफल वृषभ राशि सोमवार के अनुसार 21 अप्रैल को अतिथियों का आगमन होगा, कार्य में सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम जमानत के कार्यों से दूर रहें, संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। भाइयों का साथ मिलेगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि 21 अप्रैल 2025 के अनुसार सोमवार को आय में वृद्धि होगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं, पिता के साथ मिलकर व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा, प्रेम प्रसंग सफल रहेंगे।
कर्क राशिफल सोमवार के अनुसार 21 अप्रैल 2025 को समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हो, आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।
सिंह आज का राशिफल 21 अप्रैल के अनुसार समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
कन्या आज का राशिफल 21 अप्रैल 2025 के अनुसार सोमवार को आर्थिक मामलों में परिणाम शुभ मिलेंगे, कई दिनों से रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है। संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझा सकते हैं।
तुला आज का राशिफल 21 अप्रैल 2025 के अनुसार व्यावसायिक उन्नति के अवसर हैं, व्यापार में नए सौदे लाभदायक होंगे, नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भाइयों के साथ संबंध मधुर होंगे, वैवाहिक चर्चा सफल होगी।
वृश्चिक आज का राशिफल के अनुसार 21 अप्रैल 2025 को वर्तमान परिस्थितियों की वजह से तनाव रहेगा, वहां मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा, यात्रा संभव है। आध्यात्मिक रूचि बढ़ेगी।
आज का धनु राशिफल 21 अप्रैल के अनुसार लंबे समय से रूके कार्य सोमवार को पूरे होंगे, किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। संतान के विवाह में हो रहे विलंब से चिंतित रहेंगे, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
21 अप्रैल का राशिफल संकेत करता है कि संभव है कि सोमवार को मकर राशि वालों को मेहनत के अनुरूप लाभ न मिले, मन दुखी होगा। पारिवारिक क्लेश के कारण तनाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। अपनों की गलतियों को नजरअंदाज करें और आगे बढ़ें, राजनीतिक उन्नति संभव है।
कुंभ आज का राशिफल 21 अप्रैल 2025 के अनुसार सोमवार को कुंभ राशि वालों का परिजनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। प्रशासनिक मामलों में दखल न दें, स्वर्ग से मुक्ति मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी, धार्मिक यात्रा के योग बंद रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक मीन राशिफल के अनुसार 21 अप्रैल 2025 को मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संत दर्शन संभव है, अध्ययन के लिए आर्थिक मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार से मन दुखी होगा, पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। पेट से संबंधित रोग संभव है।