राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: आज किस राशि के सितारे देंगे साथ और किसे रहना होगा सावधान?

Aaj Ka Rashifal- 21 जुलाई का दिन सभी आपके के लिए एक जैसा नहीं रहेगा। जानिए 21 जुलाई का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Jul 21, 2026
Aaj Ka Rashifal 21 July 2026 Daily Horoscope Aries to Pisces
Aaj Ka Rashifal 21 July 2026 - जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 21 July 2026- 21 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) आपके दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण संभावनाओं का संकेत दे रहा है। आज कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। यदि आप दिन की शुरुआत किसी महत्वपूर्ण निर्णय के साथ करने जा रहे हैं, तो पहले अपनी राशि का आज का राशिफल जरूर पढ़ लें। इससे आपको पूरे दिन की दिशा समझने में मदद मिल सकती है।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि वाले सकारात्मक विचारों और उद्यमशीलता से परिस्थितियों को बदलने में सफल रहेंगे। रोजगार बढ़ेगा। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। सतर्क और क्रियाशील रहे।

शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 5

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि वालों को विरोधियों से जूझना पड़ सकता है। खर्चो के बढ़ने से थोड़ी चिंता रहेगी। प्रेम संबंधों में गहरा जुड़ाव और आत्म शक्ति बढ़ाने में सहायक रहेगा। धैर्य रखना होगा।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 7

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि वालों के लिए क्षणिक सुख के फेर में बहुमूल्य रिश्ते हाथ से निकलने का डर है। शिक्षा में परिश्रम का उचित फल मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में जीत मिल सकती है।

शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 9

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्क राशि वालों के लिए कार्यों में कलात्मक अभिरुचियों का समावेश होगा। मित्रों और स्नेही जनों से अंतरंग मुलाकात होगी। उच्च अधिकारियों के प्रति विनम्र बने रहना होगा।

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 1

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि के लिए कारोबारी मुलाकातें सफल रहेगी। व्यवस्था सुधार से जुडे मुद्दों पर कार्यस्थल पर टकराव हो सकता है। बातचीत को कटु होने से रोकना होगा भाग्य का समर्थन मिलेगा।

शुभ रंग- कॉपर
शुभ अंक- 3

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या राशि वालों को हिसाब किताब संभालने होंगे। पूर्व में किए गए कार्यों के परिणाम मिलेगें। प्रयास रत लोगों को नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। व्यवहार में सहनशीलता बढ़ानी होगी।

शुभ रंग- ग्रीन
शुभ अंक- 2

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला राशि वालों के लिए प्रशासन और प्रबंधन से जुड़े कार्यों में तेजी से परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने का समय है। शेयर मार्केट में स्थाई निवेश लाभकारी सिद्ध होगा।

शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 4

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों को रिश्तों और कार्य स्थल पर पकड़ ढीली होगी। नए विचारों और उन्नत कार्यशैली की तलाश में अनुसंधान करने होंगे। बचत खर्च होने से निराशा मिल सकती है।

शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 6

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु राशि वालों के लिए नया सीखने और करने के लिए तत्पर रहेंगे। ज्ञान और खेल से जुड़े कार्यक्रम में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन हो सकता है। अर्थ व्यवस्था में वांच्छित लाभ मिल सकते है।

शुभ रंग- लेमन यलो
शुभ अंक- 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मकर राशि वालों को जिम्मेदारियां बढ़ेगी दायित्व को पूरा करने में पूरी योग्यता लगानी होगी। परिणाम भी सुखद रहेंगे। संतान के व्यवहार से निराशा महसूस होगी।

शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 4

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि वालों को कर्तव्य पालन में सजग रहेंगे कठिन जिम्मेदारियां सरलता से पूरी होगी। भाग्य का समर्थन मिलेगा। पुराने कार्यों की समीक्षा हो सकती है।

शुभ रंग- डार्क क्रीम
शुभ अंक- 5

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन राशि वालों को भावनाओं को विवेक के अधीन रखना होगा। प्रतिस्पर्धा का तनाव लेने से बचे। अनियोजित खर्चे तनाव बढ़ा सकते हैं।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 8

Published on:
21 Jul 2026 05:00 am