राशिफल

Rashifal 21 March 2026: राशिफल 21 मार्च 2026: आज बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत! Mercury Direct से खुलेंगे सफलता के रास्ते

Aaj Ka Rashifal 21 March 2026 :  आज का राशिफल 21 मार्च 2026 एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। Mercury Direct होने से किस्मत का पहिया घूमेगा और Aries Moon आपकी लाइफ में नई ऊर्जा लाएगा। जानिए कौन-सी राशियों को मिलेगा पैसा, प्यार और सफलता का पूरा साथ।

5 min read
Mar 20, 2026
Aaj Ka Rashifal 21 March 2026 : आज का राशिफल 21 मार्च 2026: मेष से मीन तक किस्मत का बड़ा बदलाव, जानें पूरा भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 21 March 2026 : 21 मार्च 2026 का राशिफल एक बड़ी सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। आज Mercury Direct होने से जहां पिछले दिनों की उलझनें खत्म होंगी, वहीं फैसले लेना आसान होगा और कामों में तेजी आएगी। इसके साथ ही Aries Moon आपके अंदर साहस, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की ऊर्जा भर देगा। करियर, लव लाइफ, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है। रुके हुए काम पूरे होंगे, रिश्तों में सुधार आएगा और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

ये भी पढ़ें

Chandra Guru Yuti 2026 Mithun: मिथुन में चंद्र-गुरु युति 2026: इन 4 राशियों को मिलेगा धन, प्रमोशन और सफलता

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज सेहत सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। किसी जमीन-जायदाद पर चल रहे मुकदमें का फैसला आज आपके पक्ष में आयेगा। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। माता जी आपके काम में हेल्प करेंगी। आपको काफी रिलेक्स फील होगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा हेल्प की उम्मीद रखेंगे, आप हेल्प करके उनके उम्मीद को कायम रखेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके सारे रुके हुए काम आज पूरे हो सकते है। आज आपके लिए विवाह का प्रपोजल भी आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्ते में मिठास भरने का दिन है, चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आयेंगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज आपका दिन आपकी माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा पद मिलेगा, जिससे उनकी छवि अच्छी बनेगी। आज आप नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जो युवा आज जॉब की तलाश में है, उनको आज किसी अच्छी जगह पर जॉब मिलेगी।

कर्क राशि राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। स्पोर्ट से जुडी महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी अवार्ड से सम्मानित किया जा सकता है। आमदनी में इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। अपना टाइम आज बच्चों को पढ़ाने में स्पेंड करेंगे, बच्चे खुश नज़र आएंगे। किसी मित्र के समस्या का समाधान निकालने के लिए उनकी मदद करेंगे, दोस्ती और मजबूत होगी। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप कोई प्लान बनायेंगे।

राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज मैथ्स के किसी टॉपिक को अच्छे से क्लियर करेंगे। आपका फ्रेंड आपसे कोई जरुरी सामान की डिमांड कर सकता है। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ज्यादा बढ़ेगी। इस राशि के इंटीरियर डिजायिनिंग के छात्रों को इंटरनशिप के लिए कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे, रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों को आज अच्छा ऑफर्स मिलेगा और अधिक से अधिक लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को आज बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा और वह आज अपने बिजनेस को विस्तृत करने का प्लान बनायेंगी। किसी बड़े बुजुर्ग कीमदद करने से आप राहत फील करेंगे। काम के क्षेत्र में तमाम कठिनाईयां होने के बावजूद भी आप उनसे सामना करने में सफल होंगे।

राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है। बुक सेलर्स के लिए आज का दिन बेहद ही लाभकारी रहेगा, बुक्स की सेल ज्यादा ही होगी। बिजनेस साझेदार के साथ आपके रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से आज आप खुद को फ्रेश महसूस करेंगे। नवविवाहित दम्पति आज मंदिर भगवान के दर्शन के लिए जायेंगे, भगवान से अपने रिश्ते के लिए प्रार्थना करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लग सकती है। आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि राशिफल (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। साथ ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर आज आप कोई पार्टी करेंगे।किसी बात को लेकर भाई – बहन में चली आ रही अनबन आज समाप्त होगी। आप नए काम पर सोच विचार कर सकते है, जिससे आपको खूब तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे, जिससे आपसी रिश्ता मजबूत होगा। बैंक में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नया घर या वाहन लेने का मन बनाएंगे।

धनु राशि राशिफल (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। समाज सेवा कर रहे लोगों को आज स्थानीय लोगों द्वारा सम्मानित किया जायेगा, जिससे उनका हौसला बढ़ेगा। भाई बहन के रिश्ते में आज ज्यादा प्यार बढ़ेगा, मिलकर काम करेंगे। आज बिजनेस में किये गये प्रयास सफल होंगे, बिजनेस काफी तरक्की करेगा। पौष्टिक भोजन करे जिससे आपकी सेहत में सुधार होगा। घुटनों की समस्या को आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कामकाज से जुड़ी चुनौती आज आपके सामने आएगी, लेकिन आप इनसे पार पाने में सफल भी होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपना आत्मबल जगाने की कोशिश करना जारी रखना होगा, जिससे विपरीत स्थितियों का आप सामना कर सकेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, घर में सुख शांति बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। आज उच्च अधिकारी से अच्छा तालमेल बनाये रखने का प्रयास सफल होगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा।

राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी रहेंगे जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका प्रभाव लोगों पर साफ दिखेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी, जिससे जरुरत का सामान खरीदेंगे। साथ ही आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बच्चे दादा-दादी के साथ घूमने जाएंगे। लवमेट एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, इससे रिश्ते में और मधुरता आयेगी।

राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज आपको नया अनुभव मिलने वाला है। आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को आज उनके कोच द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसका लाभ उनको खेल के मैदान में मिलेगा। आज आपका समय घर के साफ-सफाई में बीतेगा। बुजुर्गों के सेहत का ख्याल रखें, समय-समय पर दवाईयां दें। संतान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। आज किसी रोचक व्यक्ति से मुलाकात होगी, आप उनकी तारीफ करेंगे। जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ें

Gangaur Puja Samagri List : गणगौर पूजा के लिए सुहागिनें नोट कर लें पूरी लिस्ट, इन सामग्रियों के बिना अधूरी है पूजा

Also Read
View All

अगली खबर