राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 November 2025 : आज का राशिफल 22 नवंबर 2025: शनिवार को किस राशि की चमक सकती है किस्मत? जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल

Aaj Ka Rashifal 22 November 2025 : आज का राशिफल 22 नवंबर 2025: जानें शनिवार को द्वितीया तिथि और मूल नक्षत्र में मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल। राहुकाल (09:27 am से 10:47 am) नोट करें। आपका शुभ रंग और अंक क्या है?

3 min read
Nov 21, 2025
Aaj Ka Rashifal 22 November 2025 : आज का राशिफल 22 नवंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 22 November 2025 : 23 से 29 नवंबर 2025 का यह सप्ताह ज्योतिषीय नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश, शनि का मीन में मार्गी होना, राहु-केतु की नक्षत्र परिवर्तन यात्रा और कई शुभ राजयोग मिलकर जीवन में नई परिस्थितियाँ लेकर आएंगे। ज्योतिषी पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार इस सप्ताह लक्ष्मी नारायण योग, शुक्रादित्य योग, समसप्तक योग, रूचक राजयोग, केंद्र-त्रिकोण और विपरीत राजयोग जैसे कई प्रभावशाली योग बन रहे हैं। जानिए इस सप्ताह आपके करियर, आर्थिक स्थिति, रिश्तों, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर इन ग्रहों का क्या असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

टैरो राशिफल 22 नवंबर 2025 : मार्गशीर्ष की द्वितीया पर सुकर्मा योग, धनु राशि में चंद्रमा, किस राशि को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ?

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

मित्रों का उत्साहवर्धन करना होगा। सामूहिक कार्यक्रमों का हिस्सा हो सकते हैं। परिणाम पाने के लिए टीम भावना आवश्यक रहेगी। आर्थिक रूप से निश्चिंत अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना होगा।
शुभ रंग - क्रीम कलर
शुभ अंक - 4

आज का वृषभ राशिफल (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

भावनात्मक रूप से सशक्त दिखाई देंगे। साथी आपकी बात मानने के लिए सहर्ष तैयार होंगे। मनोरंजन के लिए यात्रा हो सकती है। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में दूसरों से आगे रहेंगे।
शुभ रंग - पीच कलर
शुभ अंक - 5

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

नियमों की पालना करनी होगी। उच्च अधिकारियों की नजर में छवि को बेहतर बनाने के प्रयास करने होंगे। आर्थिक रूप से नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने निवेश लाभकारी रहेंगे। शेयर मार्केट में संभल कर आगे बढ़े।
शुभ रंग - ग्रीन कलर
शुभ अंक - 6

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

संतुलित व्यवहार से स्वयं के साथ दूसरों की समस्याओं के समाधान निकालने में सफल रहेंगे। व्यवसाय के लिए नए विचारों को लेकर मंथन हो सकता है। परिवार में एक दूसरे पर निर्भरता बढ़ेगी। तनाव कम होंगे।
शुभ रंग - गोल्डन कलर
शुभ अंक - 9

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

कार्य कुशलता बढ़ाने पर जोर देना होगा। नई परिस्थितियों से ताल मेल बैठाने में सफल रहेंगे। अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। नए मित्रों से मुलाकात उत्साहित करेगी। माता-पिता से बातचीत में धैर्य रखना होगा।
शुभ रंग - सेफ्रान कलर
शुभ अंक - 2

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

विशिष्ट कार्य करने के अवसर मिलेंगे। परिवार और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरों का सहयोग करके प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आर्थिक गतिविधियों में दूसरों का प्रभाव व्यव भार बढ़ा सकता है। यात्रा योग बन रहे हैं।
शुभ रंग - डार्क ब्राऊन
शुभ अंक - 8

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

विलासिता की वस्तुओं की खरीद के लिए योजना बन सकती है। भवन और वाहन के रखरखाव पर धन खर्च होने की संभावना है। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे के विचारों को समझने में कठिनाई हो सकती है। तनाव को बढने से रोकना होगा।
शुभ रंग - कॉफी कलर
शुभ अंक - 5

वृश्चिक आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कार्यस्थल पर सभी के बीच सेतु का कार्य करेंगे। बैंकिंग और निवेश के क्षेत्र में कार्य करें लोगों को उच्च आर्थिक सफलता के योग बन रहे हैं। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचना होगा।
शुभ रंग - महरून कलर
शुभ अंक - 3

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

उच्च अधिकारियों की अवहेलना से उत्पन्न तनाव आ सकते हैं। सावधानी बरतें। न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखना होगा। भावनात्मक संबंधों में अपनी बात मनवाना कठिन रहेगा। भूमि भवन के सौदों से लाभान्वित हो सकते हैं।
शुभ रंग - ओरेंज कलर
शुभ अंक - 2

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

विरोधी तनाव बढाने का प्रयास कर सकते हैं। सूझबूझ से कार्य करने होंगे। भावनात्मक रूप से कमजोर अनुभव कर सकते हैं। मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम से उत्साह वर्धन होगा। यात्रा टाले।
शुभ रंग - ब्ल्यु
शुभ अंक - 7

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

प्रारंभिक विचलन के बाद चीज स्थिर होगी। साक्षात्कार में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। भावनात्मक संबंधों से निराशा अनुभव करेंगे। विदेश व्यापार से जुड़े कार्यों में आंशिक सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग - ऑफ़ व्हाईट
शुभ अंक - 5

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

पुराने विवाद उभरकर आ सकते हैं। कूटनीति से काम लेना होगा। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाएं। स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर जागरूक रहना होगा। संतान और परिवार के साथ यात्रा सुखद रह सकती है।
शुभ रंग - क्रीम कलर
शुभ अंक - 8

ये भी पढ़ें

Saptahik Tarot Rashifal 23 to 29 November 2025 : : नवंबर का अंतिम सप्ताह : टैरो कार्ड्स बता रहे हैं, किसका बदलेगा भाग्य और किसे मिलेगी चुनौती?

Also Read
View All

अगली खबर