26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gemstone Moonga : मूंगा पहनने से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी है, कौन पहने, कैसे पहने और सही तरीका

Gemstone Moonga Ratna Benefits : मूंगा रत्न पहनने से पहले जानें इसके फायदे, नुकसान, सही तरीका और किन राशियों को पहनना चाहिए। गलत तरीके से पहनने पर हो सकता है नुकसान।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Astrologer Sharad Sharma

Mar 26, 2026

Gemstone Moonga

Gemstone Moonga : मूंगा रत्न पहनने से पहले ये जरूर जानें | Benefits, Side Effects & सही तरीका

Gemstone Moonga Ratna Benefits : हम सब जिंदगी में खूब मेहनत करते हैं, लेकिन डर, आलस या कोई रुकावट अक्सर पीछा नहीं छोड़ती। ज्योतिष शास्त्र में मूंगा (Coral) रत्न को इन परेशानियों का इलाज बताया गया है। पर ये भी सच है कि जितना असरदार ये लाल रत्न है, उतना ही रिस्क भी है। अगर मंगल ग्रह की स्थिति आपकी कुंडली में सही नहीं है, तो मूंगा फायदे की जगह नुकसान कर सकता है। एस्ट्रोलॉजर शरद शर्मा से जानिए मूंगा किसे पहनना चाहिए और क्या सावधानी जरूरी है।

मंगल का वरदान है मूंगा

नवग्रहों में मंगल को सेनापति कहा जाता है हिम्मत, एनर्जी और आत्मविश्वास का प्रतीक। मूंगा सीधे मंगल से जुड़ा है। इसे पहनते ही भीतर की छुपी हुई ऊर्जा जाग उठती है।

किसे पहनना चाहिए मूंगा?

मेष (Aries) और वृश्चिक (Scorpio) राशि वालों के लिए मूंगा किसी जादुई इलाज जैसा है। अगर कुंडली में मंगल कमजोर है, तो ज्योतिषी अक्सर मूंगा पहनने को कहते हैं ताकि इंसान बिना डरे सही फैसले ले सके।

पर सावधानी जरूरी है

मूंगा पहनना कोई ट्रेंडी चीज नहीं, ये पूरी तरह सोच समझकर लिया गया फैसला होना चाहिए। अगर बिना सलाह पहन लिया, तो ये फायदे की जगह भारी नुकसान दे सकता है

  1. गलत कॉम्बिनेशन – मूंगा कभी नीलम (Sapphire) या हीरा के साथ मत पहनना। ये मेल आपकी लाइफ में तनाव और आर्थिक नुकसान ला सकता है।
  2. उग्र स्वभाव – जिनकी कुंडली में मंगल पहले से बहुत ताकतवर है, उनके लिए मूंगा पहनना गुस्से और जिद को ज्यादा बढ़ा सकता है।

मूंगा पहनने के जबरदस्त फायदे | Moonga Ratna ke Fayde

  • मांगलिक दोष: अगर शादी में मंगल दोष अड़चन बन रहा है, तो मूंगा उसकी नेगेटिव असर को कम करता है।
  • डर और बुरे सपने: रात में डर लगता है या नींद खराब रहती है, तो मूंगा दिमाग को मजबूती देता है।
  • आलस भगाओ: मूंगा पहनकर शरीर एक्टिव हो जाता है और इंसान तेजी से अपने टारगेट पूरा कर सकता है।

मूंगा पहनने का सही तरीका | Moonga Ratna Kaise Pehane

अगर मूंगा पहनने का मन है, तो ये नियम जरूर मानो

  • सबसे अच्छा वक्त: मंगलवार सुबह, नहाने के बाद।
  • किस धातु में: सोना, तांबा या चांदी।
  • शुद्ध करना: पहनने से पहले गंगाजल और कच्चे दूध में धो लो।
  • कौन सी उंगली: सीधे हाथ की अनामिका (Ring Finger)। वैसे 7-8 रत्ती का मूंगा असरदार होता है।

असली मूंगा कैसे पहचानें?

इन दिनों नकली मूंगे की भरमार है। असली की पहचान, ये तरीका आजमाओ

  • मैग्नीफाइंग ग्लास टेस्ट: असली मूंगे की सतह पर छोटे गड्ढे या रेखाएं दिखेंगी, नकली पूरी तरह चिकना होता है।
  • दूध टेस्ट: असली मूंगा कच्चे दूध में डालने पर दूध में हल्की लाल झलक आ जाती है।

याद रहे रत्न मूंगा पहनने से पहले अच्छे ज्योतिषी से अपनी कुंडली जरूर दिखवा लेनी चाहिए।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।