राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 24 August 2025 : आज किस्मत देगी साथ या आएंगे नए चैलेंज? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 24 August 2025 : जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का हाल। करियर, स्वास्थ्य, निवेश और रिश्तों पर सितारों का असर।

2 min read
Aug 24, 2025
Aaj Ka Rashifal, 24 August 2025

Aaj Ka Rashifal, 24 August 2025 : आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग फल लेकर आया है। किसी को नए अवसर मिलेंगे तो किसी को विवादों से बचने की जरूरत होगी। शनि अमावस्या के अगले दिन का यह समय कर्म और निर्णय से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सितारों की चाल से जानें कि 24 अगस्त 2025 का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है।

ये भी पढ़ें

Saptahik Tarot Rashifal 24 To 30 August 2025: कुंभ और मकर को मिलेगा मुनाफा, मीन को रहना होगा अलर्ट, जानें सप्ताह भर का टैरो भविष्यफल

मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करने से बचें। यात्रा लाभकारी रहेगी। मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)

प्रोफेशन में परिवर्तन की चाह बनी रहेगी। पढ़ाई में रुचि की कमी होगी। पैरों में दर्द परेशान करेगा। उत्तेजना से काम बिगड़ सकते हैं। खर्च बढ़ेगा। तनाव और चिंता बनी रहेगी। जोखिम न उठाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया राशि की वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

नई योजनाएं बनेंगी लेकिन अमल कम होगा। परिवार में पूछ-परख कम होगी। पिता के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय और तनाव कम होंगे। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। नए लोगों से सावधानी से मित्रता करें। किसी देवस्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनाओं से सावधान रहें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

दिन की शुरुआत आलस से होगी। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन और मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। विवाद से दूर रहें। अतिविश्वास हानिकारक साबित हो सकता है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

किसी भी कीमत पर झुकना पसंद नहीं करेंगे। वैवाहिक यात्रा सफल होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

कैरियर को लेकर ईमानदारी दिखाएँ। संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। कार्यस्थल पर उन्नति होगी। निवेश से लाभ मिलेगा। थकान होगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

समय का परिवर्तन राहत देगा। विद्यार्थी सफल होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच-समझकर व्यापार करें वरना नुकसान हो सकता है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आपकी हिम्मत से उन्नति होगी। नए वस्त्र मिल सकते हैं। माता-पिता अस्वस्थ रहेंगे। आपसी विवाद से बचें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में ज्यादा प्रयास करने होंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद संभव है। आपकी गलती से काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से स्थिति संभल जाएगी। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज से डर महसूस होगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

मनमानी करने से बचें। बड़ों की बात मानें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें

Tarot Rashifal 24 August 2025:तुला, मकर और मिथुन राशि वालों के लिए खुशखबरी, देखें अन्य राशियों के लिए 24 अगस्त 2025 का टैरो राशिफल

Published on:
24 Aug 2025 06:00 am
Also Read
View All

अगली खबर