Aaj Ka Rashifal : आज के दैनिक राशिफल में वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, मकर राशि के लिए गुडलक लेकर आया है। आर्थिक लाभ के साथ निवेश भी लाभदायक रहेगा। आज पौष मास का 19वां दिन है। गणेश जी की कृपा रहेगी।
Aaj Ka Rashifal 24 December : आज का दिन बुधवार भगवान गणेश को समर्पित होता है। 24 दिसंबर 2025 से पौष मास का 19वां दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आज वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, मकर राशि वालों के लिए गुडलक भरा हुआ दिन आया है। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि का आज का राशिफल।
संघर्ष में विजय का समय है। आपके कार्य और विचारों को सम्मान मिलेगा। संपर्क और पहचान का दायरा बढ़ने से आत्मविश्वास बढ़ा हुआ अनुभव करेंगे। परिवार में सभी को साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति से उलझे हुए प्रकरणों में निर्णय लेना आसान रहेगा।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू
लकी नंबर : 8
सामान्य से बेहतर दिन है। एक से अधिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। भावनात्मक संबंधों के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा। हाथ में आए धन को सही जगह निवेश करके भविष्य के लिए सुरक्षित अनुभव करेगें।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट
लकी नंबर : 1
भाग्य का समर्थन मिलेगा। परिश्रम से कार्यों के परिणाम और बेहतर हो सकते हैं। नकारात्मक को विचारों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। दृढ़ता दिखानी होगी। यात्रा टालना श्रेयकर रहेगा।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 6
क्रियाशीलता बढी हुई होने के बावजूद परिणाम से संतुष्ट होना मुश्किल है। यात्रा सुखद रहेगी पुराने संपत्ति विवाद परेशानी का कारण बन सकते हैं। संगीत और कल के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को प्रशंसा सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 2
संध्याकालीन व्यापारिक मुलाकातें भविष्य के लिए असर कारक रहेंगीं। कला और संगीत से जुड़ी अभिरुचियों के लिए समय निकालना पड़ेगा। मित्रों का साथ सभी तरह के तनाव दूर करने में सहायक रहेगा।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 1
पारिवारिक जिम्मेदारियां के प्रति लापरवाही का भाव आ सकता है। बुजुर्गों की सलाह की अनदेखी करना भविष्य के लिए परेशानी भरा हो सकता है। कानूनी दायित्वों के प्रति सजग रहे।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 4
खेल और उत्साह पूर्ण गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती हैं। दैनिक रोजगार से जुड़ी गतिविधियां काफी धीमी रहने से चिंतित रह सकते हैं। तकनीकी दक्षता बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। यात्रा योग बन रहे हैं।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 2
कार्यस्थल पर वांछित सहयोग न मिलने की स्थिति बन सकती है। परिस्थितियों के अनुरूप ढलना ठीक रहेगा भावनात्मक संबंधों से सकारात्मक ऊर्जा और कार्य में सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी नंबर : 3
विरोधियों पर सही अंकुश रखना होगा। उनसे जुड़ी सूचनाओं का समय रहते विश्लेषण करके कार्यवाही करनी होगी। प्रतिस्पर्धा में पीछे रहने का जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति बरती गई लापरवाही बड़ा धन खर्च करवा सकती है।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 6
मशीनरी और उद्योग से जुड़े लोगों को त्वरित गति से फैसले लेकर समस्याओं को बढ़ा रूप लेने से रोकना होगा। विश्वस्त्र लोगों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग : ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 7
प्रेम संबंधों में बढ़ते तनाव को सौहार्द पूर्ण बातचीत से नियंत्रण में लाने के प्रयास सफल रहेगें। राजनीति या सार्वजनिक जीवन में बढ़ते प्रभाव से लोग ईर्ष्याग्रस्त हो सकते हैं। सावधान रहना होगा यात्रा टाले।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 9
आवश्यक कार्य संध्या से पहले पूरे करने की कोशिश करें। नई जिम्मेदारियों के लिए धन का अभाव महसूस करेंगे। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे के प्रति सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 5