राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: कारोबार में लाभ, नई मुलाकातों से फायदा; जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्य

Aaj Ka Rashifal- 25 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 12:01 AM IST
aaj ka rashifal 25 October 2026 horoscope today hindi
Aaj Ka Rashifal 25 October 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Gemini)

Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: 25 अक्टूबर का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

दिन के कार्यक्रम में सावधानी रखनी होगी। संध्या के बाद व्यापारिक बातचीत के परिणाम सकारात्मक रह सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में एक-दूसरे का सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 3

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

आवश्यक कार्यों को गति देकर शीघ्रता से पूरा करना होगा। प्रेम संबंधों में साथी का व्यवहार अधिकारवादी हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा में नए सहयोगी मिलेंगे।

शुभ रंग- ब्राउन कलर
शुभ अंक- 9

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

जल्दबाजी की अपेक्षा धैर्य दिखाने का समय है। उचित सहयोगी मिलने में कठिनाई अनुभव करेंगे। शेयर मार्केट से लाभान्वित हो सकते हैं, लेकिन सावधानी भी रखनी होगी।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 8

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

व्यवस्थाओं पर नियंत्रण बेहतर होगा। भाग्य का समर्थन मिलने से उत्साह बना रहेगा। उच्च अधिकारियों को विश्वास में लेकर आगे बढ़ना होगा।

शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 6

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

व्यवसाय में राय-मशविरा करके आगे बढ़ें। पारिवारिक समस्याओं में बातचीत से समाधान की कोशिश सफल रहेगी। प्रेम संबंधों के प्रति अति भावुकता दिखाने से बचना होगा।

शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 2

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

भावनात्मक पक्षों से जुड़ी बातचीत में दिन का समय सावधानी से बिताएं। संध्या के बाद स्थिति नियंत्रण में आएगी। खर्च बढ़ेंगे और स्वास्थ्य नरम रह सकता है। यात्रा टालें।

शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 4

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

शीघ्रता से लिए गए निर्णय आकस्मिक धन लाभ से जोड़ सकते हैं। कला और सुंदरता के प्रभाव में घर की साज-सज्जा में बदलाव होंगे। स्थान परिवर्तन के योग हैं।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 1

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

संसाधनों को बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। संतान से संबंधित मुद्दे हावी रहेंगे। मांगलिक कार्यों के लिए प्रयास करने होंगे। दूसरों पर निर्भरता बढ़ सकती है।

शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 2

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर रहेगा। सभी को साथ लेकर चलने के लिए लालायित रहेंगे। दूसरों के भरोसे में उलझने से बचना होगा। प्रेम संबंधों से फिलहाल सहयोग की उम्मीद न रखें।

शुभ रंग- सैफ्रॉन कलर
शुभ अंक- 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

सार्वजनिक क्षेत्र से संबंधित मामलों में संभलकर आगे बढ़ें। आर्थिक उन्नति का महत्वपूर्ण दौर चल रहा है। कार्यों में परिणाम पाने के लिए जूझने और सफलता हासिल करने का सही समय है।

शुभ रंग- सिल्वर कलर
शुभ अंक- 1

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

रुकावटें धीरे-धीरे दूर होंगी। प्रयत्नों की दिशा सही है। नए लोगों से मुलाकातें व्यवसाय और भविष्य के लिए बेहद उपयोगी रहेंगी। व्यस्त कार्यक्रमों में भावनात्मक संबंध पीछे छूट सकते हैं।

शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 7

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

लापरवाही और आलस्य से बचना बेहतर होगा। व्यवसाय वृद्धि के अच्छे अवसर उपलब्ध रहेंगे। प्रेम संबंधों से सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन ग्रीन कलर
शुभ अंक- 5

Published on: