राशिफल

Rashifal 26 October : आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2025 : मेष से मीन तक जानिए कौन सी राशि के लिए रविवार का दिन रहेगा भाग्यशाली

Aaj Ka Rashifal 26 October 2025 : आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2025, रविवार – जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम से जुड़ी सटीक भविष्यवाणियां।

3 min read
Oct 26, 2025
Aaj Ka Rashifal 26 October 2025

Aaj Ka Rashifal 26 October 2025 : रविवार, 26 अक्टूबर 2025 का दिन ज्योतिष के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ समाचार लेकर आ रहा है। किसी को आकस्मिक धन लाभ की संभावना है, तो किसी के लिए यह दिन आत्म-विकास और पारिवारिक सौहार्द का संदेश दे रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कैसी ऊर्जा लेकर आई है? आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और आर्थिक दृष्टि से।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal : साप्ताहिक राशिफल (26 अक्टूबर–1 नवंबर 2025): जानिए तुला से मीन राशि तक का भविष्यफल और शुभ उपाय

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

प्रारंभिक अव्यवस्थाओं के बाद दिन में स्थितियां नियंत्रण में आएंगी। धीरज रखना होगा भाग्य का समर्थन मिलेगा। शिक्षा की प्रति रुचि बढ़ेगी दूसरों पर आर्थिक निर्भरता कम होगी। सार्वजनिक कार्यों में, भागीदारी बढ़ेगी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
लकी कलर- यलो कलर
लकी अंक - 9

आज का वृषभ राशिफल राशि (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

संक्रमण से होने वाले रोगों के प्रति सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही परेशानी में डाल सकती है. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को वाक् चातुर्य से विशेष लाभ होने की संभावना है. आध्यात्मिक यात्रा से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
लकी कलर- ग्रे कलर
लकी अंक - 7

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

दोपहर बाद स्थितियां बेहतर होगी जरूरी काम पहले पूरे करें। व्यवसायिक संबंधों को लेकर पूर्वाग्रह से कार्यों में धीमी प्रगति हो सकती है. एक साथ कई कार्यक्रम हाथ में लेने से बचना होगा।
लकी कलर- सेफ्रान कलर
लकी अंक - 1

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

भावनात्मक जुड़ाव के कारण आवश्यक कार्यों को समय देना थोड़ा मुश्किल रहेगा। परिस्थितियों पर सही नियंत्रण पाने के लिए प्रयास करने होंगे। नए विचार या पुस्तकों की ओर आकर्षित हो सकते हैं
लकी कलर- पीच कलर
लकी अंक - 8

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

अधूरे शैक्षणिक कार्य पूरे होंगे मित्रों की मदद लेनी पड़ सकती है. परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से सुदृढ़ अनुभव करेंगे। परिवार के मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा।
लकी कलर- ओरेंज कलर
लकी अंक - 2

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

सार्वजनिक कार्यों को समय देना होगा। कार्यस्थल पर साथी कर्मियों से छोटे विवाद हो सकते हैं. आर्थिक जिम्मेदारियां को पूरा करने में परिवार का सहयोग लेना पड़ सकता है. माता से बातचीत में भावुक हो सकते हैं.
लकी कलर- कॉफी कलर
लकी अंक - 8

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तनाव रहित रहते हुए अपने कार्यों पर एकाग्रचित हो पाएंगे। आर्थिक लाभ भी मिलेंगे। नए सौदो के लिए बातचीत सकारात्मक रहेगी। परिवार में दूसरों की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ सकती है। यात्रा टाले।
लकी कलर- ब्राईट व्हाईट
लकी अंक - 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

समयबद्ध कार्यक्रम करने होंगे। लापरवाही से आर्थिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है. घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहने की संभावना है. भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे पर भरोसा कम होगा। सकारात्मक प्रयत्न करने होंगे।
लकी कलर- डार्क ब्राऊन
लकी अंक - 4

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. उच्च अधिकारियों के द्वारा प्रशंसा मिलने से कार्यस्थल पर उत्साह बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात अतिरिक्त प्रसन्नता देगी। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को पुराने कार्य की जिम्मेदारी लेनी होगी।
लकी कलर- सिल्वर कलर
लकी अंक - 8

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होगी सार्वजनिक जीवन में उपहार और सम्मान मिलेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ने से आत्म गौरव अनुभव करेंगे। भावनात्मक संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा प्रवास सुखद रहेंगे।
लकी कलर- यलो कलर
लकी अंक - 3

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

व्यावसायिक कार्यों में शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामले सुधारने से व्यवसाय में तनाव कम होगा। माता-पिता के साथ वार्तालाप को तनावपूर्ण होने से रोकना होगा। सम्पत्ति से संबंधित विवाद हल होंगे।
लकी कलर- महरून कलर
लकी अंक - 1

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

संतान की सफलता पर आनंदित होने का अवसर मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में कल्पनाओं से बेहतर मुलाकात होने की संभावना है. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।
लकी कलर- बनाना यलो
लकी अंक - 6

ये भी पढ़ें

Saptahik Tarot Rashifal : साप्ताहिक टैरो राशिफल (26 अक्टूबर – 1 नवंबर 2025): तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या है खास?

Published on:
26 Oct 2025 04:00 am
Also Read
View All

अगली खबर