
Daily Horoscope Friday: हर रोज सितारों की स्थिति अलग-अलग होती है, इसका सभी राशि के लोगों पर अलग प्रभाव भी होता है। यदि आपकी राशि मेष से मीन है तो शुक्रवार राशिफल में जानें अपना भविष्य (horoscope today)
आज का राशिफल मेष राशि 28 मार्च के अनुसार किसी को भी नीचा दिखाने की कोशिश ना करें। अपने व्यवहार को नम्र बनाएं, संतान की उन्नति में आ रही बाधा दूर होगी। बहनों से संबंधों में कटुता आएगी, संपत्ति से संबंधित विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं।
आज का राशिफल वृषभ राशि 28 मार्च के अनुसार शुक्रवार को वृषभ राशि वालों का व्यापार पर कर्ज की अधिकता से तनाव बढ़ सकता है। अपनी आदतों के कारण आप लोगों से पीछे हैं, समय रहते अपनी आदतों को सुधारें। व्यापार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, पुराने विवाद उभर सकते हैं।
आज का राशिफल मिथुन राशि 28 मार्च शुक्रवार के अनुसार प्रेम प्रसंग के कारण पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे, मकान दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा। सामाजिक आयोजनों में सहभागिता होगी।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कर्क राशि 28 मार्च के अनुसार शुक्रवार को परिजनों द्वारा आपके किए कार्यों की सराहना होगी। लंबे समय से अटके संपत्ति के विवाद आपसी सहमति से हल होंगे। पैरों में चोट आ सकती है, गले से संबंधित पीड़ा बनी रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें। अपने विवेक से कार्य करें। संतों के मार्गदर्शन से जीवन की दशा और दिशा बदल सकती है। आध्यात्मिक उन्नति होगी, धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी।
दैनिक राशिफल कन्या राशि शुक्रवार के अनुसार 28 मार्च को अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लेंगे, कार्य की अधिकता से निजी जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे, आज पड़ोसियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। वाहन पर खर्च होगा।
ये भी पढ़ेंः
शुक्रवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 28 मार्च को तुला राशि वालों को साझेदारी से लाभ होगा, बिना सोचे समझें आर्थिक निवेश से बचें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, अपनों से बड़ों का मार्गदर्शन नुकसान होने से बचा सकता है। झूठ बोलने से बचें अध्ययन के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः
शुक्रवार राशिफल वृश्चिक राशि 28 मार्च के अनुसार व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। स्वास्थ्य पर खर्च होगा, मकान दुकान की साज-सज्जा पर धन खर्च होगा। किसी योग्य व्यक्ति के मार्गदर्शन से रूके कार्य पूरे होंगे, किसी कार्य को करने के लिए आपका अनुभव काम आएगा।
ये भी पढ़ेंः
शुक्रवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 28 मार्च को धनु राशि वाले अपने रहन-सहन में बदलाव लाएं, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। अपनी भावनाओं पर काबू रखें, खर्चीले व्यवहार पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर लोग आपके गलती करने का इंतजार करेंगे।
आज का मकर राशिफल के अनुसार 28 मार्च को सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, कुछ नया करने की चाह आगे बढ़ने में मददगार साबित होगी। पुराना रूका धन मिलेगा, मन प्रफुल्लित होगा। प्रेम प्रसंग के कारण घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः
आज का कुंभ राशिफल के अनुसार 28 मार्च को अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करें, किसी काम को करने के लिए पहले एकाग्रचित्त होकर निर्णय लें, आप स्वयं पशोपेश में हैं कि काम करूं या ना करूं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी क्षमता से अधिक खर्च होगा।
ये भी पढ़ेंः
आज का मीन राशिफल 28 मार्च के अनुसार नौकरी करें या व्यवसाय करें, इसी दुविधा में रहेंगे। कार्यस्थल पर मामूली टूट-फूट संभव है। धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा, किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय में आ रहे हो अवरोध दूर होंगे।