राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 April: सोमवार को कन्या, वृश्चिक और कुंभ के लिए गुडलक, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 29 April 2024 Daily: सप्ताह का पहला दिन सोमवार दैनिक राशिफल 29 अप्रैल 2024 संकेत कर रहा है कि इस दिन कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा, रूके काम पूरे होंगे। वहीं पं चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में जानें बाकी लोगों का कैसा होगा भविष्य (Horoscope Good luck to Virgo) ...

4 min read
Apr 28, 2024
आज का राशिफल 29 अप्रैल सोमवार 2024

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi 29 April 2024)

आज का राशिफल सोमवार 29 अप्रैल के अनुसार आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। वाहन क्रय करने का मन होगा। नए संबंध बनेंगे।

आज का राशिफल मेष राशि सोमवार 29 अप्रैल 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi 29 April 2024)

आज का राशिफल सोमवार वृषभ राशि के अनुसार विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। आप जल्द दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

आज का राशिफल वृषभ राशि सोमवार 29 अप्रैल 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi 29 April 2024)

सोमवार आज के दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। दिनचर्या प्रभावित होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल मिथुन राशि सोमवार 29 अप्रैल 2024

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi 29 April 2024)

सोमवार को दिन अनुकूल है। परिवार और आवास की समस्या हल हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।

आज का राशिफल कर्क राशि सोमवार 29 अप्रैल 2024

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi 29 April 2024)

संतों के दर्शन होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।

आज का राशिफल सिंह राशि सोमवार 29 अप्रैल 2024

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi 29 April 2024)

समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें। संतान के कार्यो से चिंतित रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यक्तिगत कार्यों में लापरवाही कर रहे हैं। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

आज का राशिफल कन्या राशि सोमवार 29 अप्रैल 2024

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi 29 April 2024)

आपके कार्यो से समाज में आपकी प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम प्रसंग में न उलझें।

आज का राशिफल तुला राशि सोमवार 29 अप्रैल 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi 29 April 2024)

रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रूका पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। मेहमानो का आगमन होगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि सोमवार 29 अप्रैल 2024

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi 29 April 2024)

अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। परिवार की उलझन खत्म होगी।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल धनु राशि सोमवार 29 अप्रैल 2024

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi 29 April 2024)

अपने धन का कुछ अंश परोपकार में लगाएं । नौकरी में कार्य का विस्तार होगा। शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधियो से सावधान रहें।

आज का राशिफल मकर राशि सोमवार 29 अप्रैल 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi 29 April 2024)

परिजनों पर व्यर्थ में संदेह नहीं करें। आर्थिक लाभ होगा। अपनों के महत्व को भूलें नहीं, किस व्यक्ति से क्या बात करनी है, विशेष ध्यान रखें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा।

आज का राशिफल कुंभ राशि सोमवार 29 अप्रैल 2024

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi 29 April 2024)

समय पर काम करना सीखें। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें, जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रूचि बढ़ेगी।

आज का राशिफल मीन राशि सोमवार 29 अप्रैल 2024
Also Read
View All

अगली खबर