राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 March : राशिफल 29 मार्च 2026: मेष, कन्या, कुंभ को बड़ा लाभ, कर्क-तुला रहें सावधान, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 March 2026 : 29 मार्च 2026 का राशिफल: वैदिक ज्योतिष के अनुसार मेष, वृषभ से मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्यफल। करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य में क्या कहते हैं सितारे? पढ़ें दैनिक राशिफल और टोटके!

5 min read
Mar 28, 2026
Horoscope Today 29 March 2026 : Aries, Virgo, Aquarius Gain Big | Full Daily Horoscope

Aaj Ka Rashifal 29 March 2026 : राशिफल 29 मार्च 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज रविवार का दिन सभी राशियों के लिए खास लाया है! ग्रहों की चाल से मेष, कन्या, कुंभ (Aries, Virgo, Aquarius Gain Big) जैसी राशियों को करियर-धन में बड़ा लाभ मिलेगा, जबकि कर्क, तुला को सावधानी बरतनी होगी। प्रेम, स्वास्थ्य, बिजनेस और परिवार में क्या है भाग्य? मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत (Daily Horoscope Hindi) दैनिक राशिफल, उपाय और टोटके जानें। आपके सितारे क्या कहते हैं?

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal : साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च-4 अप्रैल 2026 : ग्रहों का बड़ा बदलाव! इन 5 राशियों के लिए आने वाला है गोल्डन टाइम

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi 29 March 2026)

आज आपका दिन खास रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आपको किसी करीबी का सपोर्ट मिलने से राहत मिलेगी। माता-पिता के साथ किसी तीर्थस्थल पर जाने का योग बन रहा है। जो लोग ट्रेवलिंग का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आप कोई नया वाहन खरीदने के लिये जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगायें, दिन अनुकूल रहेगा।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Horoscope Today Vrishabh Rashi)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है, परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। जो शिक्षक हैं, वो आज अपने स्टूडेंट को नए तरीके से पढ़ाएंगे। वहीं जो लोग स्वीट्स का बिजनेस कर रहे हैं, उनको अच्छा लाभ मिलेगा। बड़े भाई के सहयोग से घर के लिये कोई सामान खरीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आपसी सहयोग से सब अच्छा बना रहेगा। बंदर को भिगोये हुए चने खिलायें, खुशियां बनी रहेगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Horoscope Today Mithun Rashi)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस का काम रोज की तुलना में अच्छे से होगा । घर में सुख सुविधाओं से संबंधित कुछ नया सामान ख़रीदने का भी योग बन रहा है। आज अविवाहित लोगो के लिए विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी जानकार से बात करने के बाद ही कोई नया काम हाथ में लें। साथ काम करने वाले लोग आपके लिए मददगार रहेंगे। कई फायदेमंद सौदों से आप जुड़ सकते हैं। गाय माता को प्रणाम करें, आपके सभी काम पूरे होंगे।

कर्क राशि राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi 29 March 2026)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका पूरा दिन भाग-दौड़ में बीतेगा। कोई जरूरी काम बनते-बनते रूक सकता है। आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि बड़ों की सलाह लेकर ही शुरुआत करें, इससे काम सही से पूरा होगा। दाम्पत्य संबंध आज पहले से बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं, आपके सभी काम पूरे होंगे।

राशिफल सिंह राशि (Horoscope Today Singh Rashi)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपने कॉन्फिडेंस को बनाये रखने के लिए किसी की बातों पर ध्यान न दें, मन लगाकर काम करें। उचित मेहनत से आप काम में रुकावटों से भी पार पा लेंगे। जो लोग कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, उनका प्लान किसी कारणवश अंतिम समय में कैंसिल हो सकता है। कारोबार में पैसों का मामला जो काफी समय से उलझा हुआ था आज सुलझ जायेगा। लेकिन ध्यान रहे, हर मामले पर आपको बारीकी से ध्यान देना होगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेंगे। किसी जरूरतमंद को लाल रंग का कपड़ा भेंट करें, आपकी परेशानियां दूर होंगी।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi 29 March 2026)

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में कोई नया निवेश करने का विचार बना सकते हैं। आप अपनी रूटीन लाइफ में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। इससे आपको काफी फायदा भी होगा। आज किसी पुराने दोस्त से आपकी अचानक मुलाकात होगी, उनसे बिजनेस के लिये किसी तरह की मदद भी मिल सकती है। जीवनसाथी से किया हुआ कोई वायदा आज पूरा करेंगे। इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते के लिये कहीं से फोन आ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में आज पूरा मन लगेगा। सुबह उठने के बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लें,दिन अच्छा बीतेगा।

राशिफल तुला राशि (Horoscope Today Tula Rashi)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज अपने लवमेट को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं, दोनों के रिश्तों के बीच मधुरता बढ़ेगी। शारीरिक रूप से आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। आपके कार्यों की गति कुछ रूक सकती है। आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग शैलून का काम करते हैं, उन्हें उम्मीद से कम लाभ होगा। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें, धनलाभ होगा।

वृश्चिक राशि राशिफल (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज आपका दिन उत्साह भरा रहने वाला है। परिवार के किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको कुछ रोचक बात पता चल सकती है। आप आज ज्यादातर काम आसानी से निपटाने में सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ हुआ रहेगा। आज आप अपने पुराने कामों का फॉलोअप ले सकते हैं। अपनी प्रेजेंटेशन और प्लान किसी और के सामने रखने से पहले एक बार चेक जरूर कर लें। किसी काम के लिये आपकी कोशिशें सफल होंगी। छात्र कोई नई चीज सीखने के बारे में विचार बना सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। किसी मंदिर के पुजारी को फल या मिठाई दान करें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु राशि राशिफल (Horoscope Today Dhanu Rashi)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आपकी कल्पना शक्ति का विस्तार होगा। आज आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है। परिवारिक मामलों में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो लोग बिजनेसमैन है, उनकी किसी दूसरी बड़ी कंपनी से डील साइन हो सकती है। धनलाभ का भी योग बन रहा है। बच्चों के साथ आज कोई मूवी देखने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलायें, मन प्रसन्न रहेगा।

राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi 29 March 2026)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पारिवारिक काम में मेहनत बढ़ सकती है। घर से कहीं बाहर जा रहे हैं, तो अपने मोबाईल फोन का ध्यान रखें। साथ ही अगर पार्टनर के साथ शॉपिंग करने जा रहे हैं तो अपने साथ एटीएम कार्ड ले जाना न भूलें। आज किसी से बेवजह की बातें न करें। पड़ोसी से किसी चीज़ को लेकर अनबन हो सकती है। अगर आप खुद की कोई फर्म खोलना चाहते हैं, तो आपको अपने बड़े भाई से सहयोग मिल सकता है। हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाये, आपके कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी।

राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi 29 March 2026)

आज खुशियां खुद चलकर आपके सामने आयेंगी। आपकी इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपको किसी नये बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपको आने वाले दिनों में काफी फायदा होगा। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उससे आपको राहत मिलेगी। आईटी फिल्ड से जुड़े हुये हैं, तो महत्वपूर्ण लोगों से आपके कॉन्टैक्ट के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ पहले बिताए गए समय को याद करके आनंद की अनुभूति करेंगे। हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ायें, आपको हर चीज़ में फायदा मिलेगा।

राशिफल मीन राशि (Horoscope Today Meen Rashi)

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज बिजनेस में फायदेमंद एग्रीमेंट होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आप जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। कई दिनों से घर में चल रही समस्या आज सुलझ जाएगी। आपका रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। आप कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। धैर्य और संयम बनाकर रखें। बच्चों की पढ़ाई के लिये कोई अच्छा कॉलेज सर्च कर सकते हैं। आपको अपने किसी दोस्त का सहयोग भी मिल सकता है। घर से निकलते समय माथे पर हनुमान जी का टीका लगाकर जायें, सारे काम अच्छे से पूरे होंगे।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Weekly Rashifal 29 March to 4 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च-4 अप्रैल 2026: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का पूरा भविष्यफल

Also Read
View All

अगली खबर