राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: 4 राशियों के लिए करियर में प्रगति के संकेत, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग

Horoscope Today 3 July 2026: क्या आज का दिन आपके करियर और आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव लाएगा? मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों का सटीक दैनिक भविष्यफल, उपाय, लकी नंबर और शुभ रंग यहाँ विस्तार से जानें।
3 min read
Jul 03, 2026
Horoscope Today 3 July 2026
Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: शुक्रवार राशिफल 3 जुलाई 2026: जानें आपकी राशि का भाग्यशाली रंग, अंक और दिनभर का भविष्यफल (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: नए संकल्पों और बदलते ग्रहों के गोचर के साथ आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। शुक्रवार का यह दिन कुछ राशियों के लिए करियर में तकनीकी बदलाव और विदेशी व्यापार से बड़े आर्थिक लाभ के रास्ते खोलेगा, तो वहीं कुछ जातकों को व्यक्तिगत संबंधों और बढ़ते खर्चों को लेकर थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपकी लव लाइफ, सेहत और कारोबार की स्थिति कैसी रहेगी, तो इस विस्तृत दैनिक भविष्यफल को पढ़ें। साथ ही दिन को और बेहतर बनाने के लिए अपना लकी कलर और नंबर देखना न भूलें।

मेष राशिफल

कार्यों में तकनीकी का योगदान बढ़ेगा। आय से पहले खर्च बढ़ने से चिंतित रह सकते हैं। पुराने लेनदेन से जुड़े विवाद आपके पक्ष में सुलझेंगे। व्यवसाय में मार्केटिंग को लेकर नई योजना बनाने की आवश्यकता रहेगी। नई जॉब के लिए किए जा रहे प्रयास सफल रह सकते हैं।

  • भाग्यशाली रंग: लाल (Red)
  • भाग्यशाली अंक: 9

वृषभ राशिफल

मन की गति कार्यों की गति से तेज़ रहेगी। अपेक्षित सहयोग मिला, तो कार्यों के परिणाम विशेष रूप से बेहतर हो सकते हैं। परिवार या कार्यस्थल पर आलोचनाओं को नज़रअंदाज़ करना होगा। सूचना और संचार माध्यमों में कार्य कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।

  • भाग्यशाली रंग: पीच (Peach)
  • भाग्यशाली अंक: 1

मिथुन राशिफल

कुटिल लोग कार्यों को बाधित करने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ानी होगी तथा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव करने होंगे। प्रयासों को सार्वजनिक करने से बचना होगा। प्रेम संबंधों में दूरी के बावजूद गहराई बनी रहेगी।

  • भाग्यशाली रंग: ग्रे (Grey)
  • भाग्यशाली अंक: 6

कर्क राशिफल

आवश्यक कार्य पीछे छूट सकते हैं। भावनात्मक मुद्दे हावी रहेंगे। परिवार में विचारों की भिन्नता से जुड़े तनाव को नियंत्रित या कम करने के प्रयास विफल रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना होगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।

  • भाग्यशाली रंग: नीला (Blue)
  • भाग्यशाली अंक: 8

सिंह राशिफल

सिंह राशि वाले पूरे मनोयोग से कार्यों के परिणाम प्राप्त करने के लिए संघर्ष करेंगे। नए समझौतों से बड़े आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनेगी। विदेश यात्रा और विदेशी व्यापार से लाभान्वित होने के योग बन रहे हैं। बचत को सही जगह निवेश करना होगा।

  • भाग्यशाली रंग: गहरा भूरा (Dark Brown)
  • भाग्यशाली अंक: 3

कन्या राशिफल

व्यावसायिक यात्रा लाभकारी रहेगी। परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्यों के आयोजन पर अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। भावनात्मक संबंधों में अल्पकालिक दूरी संभव है। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाएं।

  • भाग्यशाली रंग: हल्का हरा (Light Green)
  • भाग्यशाली अंक: 4

तुला राशिफल

तुला राशि वालों को विभिन्न प्रकार की कलाओं और प्रतिभाओं को निखारने के अवसर मिलेंगे। जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। सुविधाओं को बढ़ाने के लिए किया गया पिछला संघर्ष कामयाब हो सकता है। नई व्यवस्थाएं मिलने से प्रसन्न रहेंगे। नए भावनात्मक संबंधों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

  • भाग्यशाली रंग: नीला (Blue)
  • भाग्यशाली अंक: 1

वृश्चिक राशिफल

व्यक्तिगत परिश्रम से सार्वजनिक हित के कार्य करने पड़ सकते हैं। तकनीकी श्रेष्ठता हासिल करने के लिए किए गए प्रयासों को सकारात्मक सहयोग मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के प्रति समन्वय का भाव रखना होगा। प्रतिस्पर्धा या टकराव की स्थिति से बचना होगा।

  • भाग्यशाली रंग: ऑफ-व्हाइट (Off White)
  • भाग्यशाली अंक: 5

धनु राशिफल

संकल्प शक्ति बढ़ानी होगी। इरादों में दृढ़ता रखी, तो लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आकस्मिक घटनाक्रम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराने सहयोगियों के साथ नए व्यापार पर विचार होगा। भाई-बहनों के साथ वार्तालाप सुखद और तनावरहित रहेगी। भाग्य का समर्थन मिलेगा।

  • भाग्यशाली रंग: नींबू सा पीला (Lemon Yellow)
  • भाग्यशाली अंक: 2

मकर राशिफल

भावनात्मक मामलों में असंवेदनशील होने से बचना होगा। प्रियजनों के व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। संतान पक्ष के विचारों से सहमत होना मुश्किल होगा। आर्थिक जिम्मेदारियों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। मित्रों से सार्थक विचार-विमर्श का लाभ मिलेगा।

  • भाग्यशाली रंग: बैंगनी (Purple)
  • भाग्यशाली अंक: 4

कुंभ राशिफल

न्यायालय में लंबित (Pending) पुराने प्रकरणों में आपकी स्थिति मजबूत होगी। विरोधियों पर आपको स्पष्ट बढ़त मिलेगी। भावनात्मक संबंधों में साथी की आर्थिक व अन्य प्रकार की मदद करनी पड़ सकती है। यात्रा टालना श्रेयस्कर रहेगा।

  • भाग्यशाली रंग: कॉफी (Coffee)
  • भाग्यशाली अंक: 5

मीन राशिफल

मन को एकाग्र करने में मुश्किल होगी। निराशा या तनाव कार्यों पर हावी रह सकता है। भावनात्मक संबंधों से मदद मिलेगी। खर्च बढ़ने से मित्रों से मदद लेने की स्थिति बन सकती है। परिवार में स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं रहने की संभावना है।

  • भाग्यशाली रंग: सुनहरा (Golden)
  • भाग्यशाली अंक: 9