Aaj Ka Rashifal 3 March 2026: आज का राशिफल 3 मार्च 2026: होली 2 मार्च के उत्सव के बाद 3 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। जानें मेष से मीन तक करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और धन से जुड़े संकेत, शुभ रंग और लकी नंबर। (Daily Horoscope Monday)
Aaj Ka Rashifal 3 March 2026: मंगलवार को आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, आज आपका भाग्य साथ देगा या नहीं, करियर कैसा रहेगा, लव लाइफ में कौनसे नए मोड़ आएंगे, सभी सवालों का जवाब जानिए आज का राशिफल में, ये मंगलवार का राशिफल पेश कर रहे हैं जयपुर के पंडित मुकेश भारद्धाज (today horoscope)
किसी खास कार्य या भावना के आकर्षण में उत्साहित रहेंगे। पुराने लोगों से मुलाकात आनंदित करेगी। घर परिवार में उत्सव का माहौल रह सकता है। शिक्षार्थियों को लक्ष्य पूर्ति का तनाव रह सकता है।
शुभ रंग : डार्क ग्रीन
लकी नंबर : 5
धार्मिक आयोजन का हिस्सा हो सकते हैं। बड़ी जिम्मेदारियां लेने से बचना होगा। पिछले कार्यों के तनाव से उत्साह और आनंद के क्षणों में भी चिंतित रह सकते हैं। पेरेंट्स का साथ सुकून भरा रहेगा।
शुभ रंग : महरुन
लकी नंबर : 9
भाई बहनों से मुलाकात संबंधों को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। भाग्य का समर्थन मिलने से प्रतीक्षारत कार्यों में शुभ समाचार मिल सकते हैं। नई जिम्मेदारियां को उठाने के लिए बेहतर प्लानिंग की आवश्यकता रहेगी।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 7
कार्यस्थल पर व्यर्थ का दबाव लेने से बचना होगा। भावनात्मक संबंधों में नए अनुभव से गुजरेंगे। दूसरों की बातों को आवश्यकता से अधिक महत्व देना तनाव में डाल सकता है। पारिवारिक मुलाकातें आनंदित करेंगी।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 2
सभी की अपेक्षाओं और आशाओं का केंद्र हो सकते हैं। उत्सव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। व्यवस्थाओं को बदलने और बेहतर बनाने के लिए प्रत्याशील रहेंगे। प्रेम में बेहद उत्साहित या अत्यधिक निराश महसूस करेंगे।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 3
ना चाहते हुए भी आरोप प्रत्यारोप में उलझ सकते हैं। लेकिन अपने विलक्षण वाक् चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। भविष्य के फैसले लेते समय दूर दृष्टि रखनी होगी। प्रेम में साथी का सानिध्य पाने में सफल हो सकते हैं।
शुभ रंग : ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 2
सभी प्रिय जनों से मेलजोल स्नेहपूर्ण रहेगा। किसी बड़े आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत का सही वक्त नहीं है। उचित समय का इंतजार करना होगा।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 9
खट्टी मीठे अनुभवों के साथ मिला-जुला दिन रहेगा। परिवार में जहां एक और आपके पुराने कार्यों में मनमानी की आलोचना होगी। वहीं विरोधियों के खिलाफ दिखाए गए आपके साहस की प्रशंसा भी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे।
शुभ रंग : पर्पल कलर
लकी नंबर : 4
परिवार में कुछ बातों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय होने की संभावना है। अपनी बात सही समय पर रखनी होगी। संकोच या लापरवाही भविष्य में परेशानी में डाल सकती है। धन की उपलब्धता अच्छी रहेगी यात्रा टाले।
शुभ रंग : ऑफ व्हाईट
लकी नंबर : 1
नियमों पर चलने में कठिनाई अनुभव करेंगे। कुछ लोग कार्यों में रुकावट और बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। सतर्क रहना होगा। परिवार के साथ यात्रा में सावधानी रखनी होगी। नए लोगों पर शीघ्र भरोसा करने से बचे।
शुभ रंग : डार्क ग्रीन कलर
लकी नंबर : 8
कार्य कुशलता आनंद उत्सव और मनोरंजन से भरपूर दिन हो सकता है। भावनात्मक संबंधों को मजबूती मिलेगी। व्यावसायिक साझेदारों , साथी कर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यवस्था में बदलाव की स्थितियां बनेगी।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 5
लोगों से मेल मिलाप के समय थोड़ी सावधानी रखनी होगी। दुर्घटना या अप्रिय संवाद से बचना होगा। परिवार का समर्थन मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में प्रगाढ़ता महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 7