
Aaj Ka Rashifal 30 August 2026: आज के दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 30 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
मेष राशि का जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही से लाभ प्रभावित हो सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में मोह बढ़ेगा। स्वास्थ्य को नज़रं अदाज़ ना करें।
शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 9
वृषभ राशि की व्यावसायिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लाभों की मात्रा स्वत: बढ़ती जाएगी। मन प्रफुल्लित रहने से परिवार और मित्रों का साथ अच्छा लगेगा।
शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 5
मिथुन राशि वाले कार्यस्थल पर व्यवस्थाओं में बदलाव के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। स्थान परिवर्तन या जॉब में थोड़े तनाव से गुजरना पड़ सकता है।
शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 9
कर्क राशि वाले नया सीखने या अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को असीमित ऊर्जा के साथ परिणाम में विशेष सफलता मिल सकती है। भावनात्मक संबंध स्थिर रखना मुश्किल रहेगा।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट कलर
शुभ अंक: 6
सिंह राशि को कार्य कुशलता बढ़ानी होगी। चुनौतियों का सामना डटकर करें नए तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। अंततः सब ठीक रहेगा।
शुभ रंग: डार्क ग्रीन कलर
शुभ अंक: 3
कन्या राशि को अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। उच्च अधिकारियों और साथी कर्मियों के बीच तालमेल का अभाव रह सकता है। भुगतान संतुलन संभालना होगा।
शुभ रंग- स्काई ब्लू कलर
शुभ अंक- 8
तुला राशि को अपने विरोधियों की मंशा समझने की आवश्यकता रहेगी। गुप्त गतिविधियों का शिकार हो सकते हैं। परिवार जनों से मदद मिलेगी। खर्चो को नियंत्रित रखने की चुनौती संभालनी होगी।
शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि को अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं। कार्य क्षेत्र बढ़ेगा आर्थिक रूप से सक्षम महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में गहरे भावनात्मक जुड़ाव की संभावना रहेगी।
शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक- 1
धनु राशि के लिए सामान्य से बेहतर दिन है। व्यवस्थाओं को संभालने में काफी ऊर्जा लगानी होगी। पेरेंट्स के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल आएगी। धन का इंतजार रहेगा।
शुभ रंग- गोल्डन कलर
शुभ अंक-5
मकर राशि के लिए धीमी लेकिन स्टार गति से कार्य आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में पुराने ग्राहक लौटेंगे। संपत्ति विवाद हल होने की संभावना बन रही है।
शुभ रंग-कॉपर कलर
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि को किसी खास मुद्दे पर परिणाम का इंतजार रह सकता है। मां की बात दूसरों पर प्रकट करने से पहले विश्वसनीयता का आकलन करें। बचत खर्च हो सकती है।
शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 6
मीन राशि का श्रेष्ठ फलदाई समय चल रहा है। कार्यों के परिणाम उत्साह वृद्धि में सहायक रहेंगे नई टीम नए स्थान और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहे।
शुभ रंग-क्रीम कलर
शुभ अंक- 2