राशिफल

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 30 दिसंबर : मेष में चंद्रमा और धनु में सूर्य, इन 5 राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ!

Horoscope Today 30 December 2025 : 30 दिसंबर 2025 का राशिफल: हनुमान जी की कृपा और पुत्रदा एकादशी के शुभ योग से मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें करियर, व्यापार और संबंधों के लिए ज्योतिषीय भविष्यवाणियां।

3 min read
Dec 29, 2025
Aaj Ka Rashifal 30 December 2025 : जानें 30 दिसंबर का राशिफल और अपना शुभ अंक (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 30 December 2025 : आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी है, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत शुभ माना गया है। हनुमान जी की विशेष कृपा के साथ आज ग्रहों का गोचर आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। वर्तमान में सूर्य देव धनु राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा का संचार मेष राशि में हो रहा है। ग्रहों की यह जुगलबंदी कुछ राशियों के लिए धन लाभ के द्वार खोलेगी, तो कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दे रही है। आइए पंडित मुकेश भारद्वाज से विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों के लिहाज से कैसा रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

Singh Varshik Rashifal 2026 : सिंह राशि वालों के लिए 2026 लाएगा खुशियों की सौगात, धन, मान-सम्मान और नए अवसरों के संकेत

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

पर्यटन और मनोरंजन से जुड़े व्यवसाय अत्यधिक व्यस्तता के साथ आर्थिक रूप से सुदृढ़ होने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में संबंधों में एकजुटता बढ़ेगी किसी खास मुद्दे पर निर्णय लेने में आसानी होगी। मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।
शुभ रंग : डार्क ब्राउन
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

बेहतर कार्य करने के बावजूद कार्यस्थल पर पीछे धकेलने के प्रयास हो सकते हैं। नए गठजोड़ बनाने होंगे। और धैर्य रखना होगा आर्थिक तौर पर कम प्रयास के बावजूद। अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों से ज्यादा उम्मीदें रखना तनाव दे सकता है।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

प्रतियोगी परीक्षाओं में क्षमता से बेहतर प्रदर्शन रहेगा। कार्य स्थल पर सभी के बीच सेतु का कार्य करेंगे। कुशल प्रबंधन से अलग छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। भावनात्मक संबंधों। से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग : लाइट पिंक
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

मित्रों को आर्थिक और व्यवस्थाओं का सहयोग देना पड़ सकता है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अव्यवस्थित होने की संभावना रहेगी। परिवार को नई व्यवस्थाओं के लिए सहमत करना मुश्किल रहेगा। यात्रा टालें।
शुभ रंग : सेफ्रॉन कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

शासन प्रशासन से मदद मिलेगी। नए समझौते होने की संभावना बन रही है। सभी के बीच किसी खास योजना पर सहमति बनाने में सफल रहेंगे। विरोधियों को समय रहते संभालना होगा। प्रेम संबंधों पर उदारता से धन खर्च होगा
शुभ रंग : मेहरून कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

कुटिल लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। चतुराई से काम लेना होगा। आवेश में कार्यवाही करने से बचें। बच्चों के साथ उनके कार्यक्रमों पर धन और समय खर्च हो सकता है।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

संतुलित व्यवहार और उच्च कोटि की प्रबंधकीय दक्षता से कठिन कार्य भी सरलतापूर्वक करने में सफल रहेंगे। नए प्रेम संबंधों में साथी के साथ संवाद स्थापित करना थोड़ा मुश्किल रह सकता है। कला और मनोरंजन से जुड़ाव बढ़ेगा।
शुभ रंग : डार्क ग्रीन
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

समय आपके पक्ष का बन रहा है महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में जुटना होगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी। किसी बड़ी योजना पर कार्य करने के अवसर मिल सकते हैं। नकारात्मक विचार और लोगों से दूरी बनानी होगी।
शुभ रंग : परपल कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

कार्यस्थल पर लोग समूह बनाकर तनाव देने का प्रयास कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। समस्याएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पुराने कमिटमेंट पूरे करने पड़ सकते हैं आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
शुभ रंग : लेमन येलो कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

करुणा और प्रेम से जुड़ी भावनात्मक संवेदनाएँ कार्यों पर हावी रहेंगी। कार्यों की गति और दिशा अचानक बदल सकती है सही संतुलन बनाने की आवश्यकता रहेगी दूसरों के आर्थिक तनाव लेने से बचना होगा।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

रत्न और बहुमूल्य धातुओं के व्यवसाय से जुड़े लोगों को संभलकर आगे बढ़ना होगा। पारिवारिक जीवन में नई व्यवस्थाएँ बन सकती हैं। आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

नियमों की पालना करनी होगी। व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाए किसी दूसरे की आर्थिक जिम्मेदारी लेने से बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी नंबर : 3

ये भी पढ़ें

Tarot Rashifal : मंगलवार और पुत्रदा एकादशी का योग, आज किस राशि पर बरसेगा भाग्य और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें आज का टैरो राशिफल

Also Read
View All

अगली खबर