Aaj Ka Rashifal 30 March: चैत्र नवरात्रि 2025 का पहला दिन मेष, मिथुन समेत 5 राशियों के लिए बेहद शुभ है। आज का राशिफल 30 मार्च में पं. चंदन श्याम नारायण से जानिए रविवार को मां दुर्गा का आशीर्वाद किसे मिलेगा (Chaitra Navratri Rashifal First Day)
Chaitra Navratri Rashifal First Day: दैनिक राशिफल रविवार के अनुसार मां दुर्गा की पूजा का उत्सव 30 मार्च से शुरू हो रहा है। इस दिन मां दुर्गा का लोगों को आशीर्वाद मिलेगा।
पं. चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में जानें रविवार को नवरात्रि के पहले दिन किन राशियों को लाभ होगा। इस दिन सभी राशियों का भाग्य कैसा रहेगा, आमदनी, आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य कैसा रहेगा। पढ़ें नवरात्रि के पहले दिन का राशिफल यान 30 मार्च का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 30 March)
आज का राशिफल मेष राशि 30 मार्च के अनुसार चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मेष राशि वाले अपने संवाद कौशल से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति बढ़ेगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
आज का राशिफल वृषभ राशि 30 मार्च के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन रविवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।
आज का राशिफल मिथुन राशि 30 मार्च के अनुसार चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मिथुन राशि के लोगों को संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायक है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें वर्ना नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 30 मार्च को कर्क राशि वालों की व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें, खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
दैनिक राशिफल सिंह राशि 30 मार्च के अनुसार सिंह राशि के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिकजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
दैनिक राशिफल कन्या राशि 30 मार्च के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन कन्या राशि वालों की बचत बढ़ेगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रहीं हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः
नवरात्रि राशिफल तुला राशि पहले दिन के अनुसार 30 मार्च रविवार को तुला राशि वालों के लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।
नवरात्रि राशिफल पहला दिन कहता है कि वृश्चिक राशि वालों की 30 मार्च को कार्य क्षमता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
धनु राशिफल रविवार के अनुसार क्या करूं क्या न करूं की स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। गुड़ी पड़वा के पहले दिन आप वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं तो अपनी सोच को बदलें, इससे आपको लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
ये भी पढ़ेंः
मकर राशिफल रविवार के अनुसार आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मकर राशि वालों को सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
कुंभ राशि आज का नवरात्रि राशिफल के अनुसार 30 मार्च को कुंभ राशि वाले समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
मीन राशि आज का राशिफल के अनुसार गुड़ी पड़वा के दिन कार्य की अधिकता के कारण मीन राशि वालों के जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।