राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल में

Aaj Ka Rashifal- सावन के पहले मंगलवार 4 अगस्त का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। माता पार्वती से जुड़े मंगला गौरी व्रत को रखने के साथ जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
3 min read
Aug 04, 2026
Aaj Ka Rashifal 4 August 2026 Daily Horoscope Aries to Pisces prediction
Aaj Ka Rashifal 4 August 2026 - जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 4 August 2026- सावन का पहला मंगलवार भगवान शिव के साथ माता पार्वती की आराधना करने का दिन माना जाता है। इस दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है जिसे ज्यादातर महिलाएं और युवतियां रखती है। वहीं,4 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी, जबकि कई राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। जानिए 4 अगस्त 2026 का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि को कार्यों को लेकर दूसरों की प्रतिक्रिया सुस्त और त्रुटि पूर्ण हो सकती है। टीम भावना प्रभावित होगी। धन खर्च बढ़ेगा। प्रेम संबंधों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को संभालना होगा।

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 3

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि के लिए शिक्षा में एकाग्रता,नए निवेश से लाभ, और व्यवसाय में नए गठजोड़, जैसे कार्यों में आज के दिन की ऊर्जा विशेष सहयोगी हो सकती है। काम में लेकर देखिए और प्रतिक्रिया भेजिए।

शुभ रंग- यलो
शुभ अंक- 5

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि के लिए कार्यस्थल पर उच्च क्षमता से कार्य करने का समय है। विरोधियों से वार्ता सफल रहेगी। कलात्मक अभिरुचियों पर काम करने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- कॉफी
शुभ अंक- 1

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्क राशि के लिए पुरानी समस्याओं के हल निकालेंगे भाग्य की मदद से व्यवसाय में धन कमाने के अतिरिक्त अवसर बनेंगे। प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलने की संभावना रहेगी।

शुभ रंग- लैवेंडर
शुभ अंक- 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि वाले वर्चस्व बढाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। अतिरिक्त सुविधाओं के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में शिथिलता दूर होगी।

शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- कलर 8

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या राशि को महत्वपूर्ण पारिवारिक फैसलों में जीवनसाथी की राय को महत्व देना बेहतर परिणाम देगा। घर के मांगलिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। संतान से संबंधित शुभ सूचना मिलेगी।

शुभ रंग- लाइट ग्रीन
शुभ अंक- 9

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला राशि को आधार हीन आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य की प्रशंसा होगी। कूटनीति से बात बनेगी। प्रेम संबंधों के प्रति तीव्र आकर्षण महसूस करेंगे।

शुभ रंग- कॉपर
शुभ अंक- 5

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वृश्चिक राशि के लिए शैक्षणिक कार्यक्रम में रुचि बढ़ेगी। गुप्त रूप से तैयारी कर प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के प्रयास सफल हो सकते हैं। नई व्यापारिक संधियाँ विशेष लाभ कारी रहेगीं।

शुभ रंग- रेड
शुभ अंक- 4

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु राशि को संभावनाओं के नए द्वार खुल सकते हैं। कड़ी मेहनत ही विकल्प है। लोगों के मनोभावों और व्यवहार पर विशेष ध्यान रखना होगा। कार्य स्थल का दूरदर्शिता से निर्णय लेने होंगे।

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मकर राशि के लिए उच्च स्तर के लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। विशेषज्ञों और सक्षम लोगों का साथ मिलेगा। परिवार या व्यवसाय में समस्याओं के स्थाई समाधान पर जोर दें।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 6

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि को कार्यों के लिए दूसरों का सहयोग लेना होगा। किसी खास उद्देश्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में दूरी के साथ मधुरता रहेगी।

शुभ रंग- पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक- 2

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन राशि को आकांक्षाओं अभिलाषाओं और लक्ष्यों की पूर्ति का दिन हो सकता है। कर्म की दिशा पर काफ़ी कुछ निर्भर करेगा। सहयोग मांगने में संकोच छोड़ना होगा।

शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 8

Updated on:
04 Aug 2026 04:28 am
Published on:
04 Aug 2026 04:28 am