
आज का राशिफल 4 जुलाई के अनुसार भावनात्मक रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। युवाओं को योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से उदास रहेंगे। रूके कार्यों में गति आएगी। विरोधी परास्त होंगे। धन लाभ संभव है।
आज का राशिफल वृषभ के अनुसार अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल से न लें, यह संसार का नियम है, जिस पेड़ पर फल लगे रहते हैं, लोग उसी पर पत्थर मारते हैं। नेकी के रास्ते ही चलें, लाभ होगा। यात्रा संभव है।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार अनुकूल समय चल रहा है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में ड़ाल सकती है। सलाह लेकर अपना कार्य करें।
दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार किसी के दिखावे में आ कर अपना व्यवहार न बदलें, जैसे हैं वैसे रहने में ही आप का फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे हैं, सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगड़े हो सकते हैं।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप से द्वेष रखते हैं, सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव है।
दैनिक राशिफल कन्या के अनुसार कार्य के प्रति आप की रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।
आज का राशिफल तुला के अनुसार किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है, समय का इंतजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।
दैनिक राशिफल के अनुसार मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें और स्वयं कार्य के प्रति समर्पित हों तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यजनक लाभ होगा।
धनु राशिफल गुरुवार के अनुसार विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन-देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है, सूझबूझ से काम लें। नौकरी की तलाश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।
गुरुवार राशिफल मकर के अनुसार पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
कुंभ राशिफल के अनुसार उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।
बृहस्पतिवार राशिफल के अनुसार किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।