
Sunday Today Horoscope: उज्जैन के ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण के अनुसार रविवार का दिन मेष राशि वालों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। वृषभ राशि वालों के लिए करियर में बड़े फैसले लेने का समय है तो आज का राशिफल में आइये जानते हैं बाकी लोगों का हाल कैसा रहेगा।
आज का राशिफल मेष राशि 4 मई के अनुसार रविवार को अपने स्वभाव को परिवर्तित करें, अपने मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। भाइयों से वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, संतान की उन्नति में अवरोध आ सकता है।
आज का राशिफल वृषभ राशि रविवार के अनुसार 4 मई का दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा, जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, माता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। करियर के प्रति जरूरी निर्णय लेंगे।
आज का राशिफल मिथुन राशि रविवार के अनुसार 4 मई 2025 को मिथुन राशि वालों का महत्व लोगों को पता चलेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं, प्रेम प्रसंग के चलते परिवार में वाद विवाद होगा। व्यापार में उन्नति होगी, किसी बड़े निवेश के योग हैं।
ये भी पढ़ेंः
आज का कर्क राशिफल 4 मई के अनुसार अपनी आदतों के कारण आप परेशान होंगे, न्याय विभाग से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। आस पड़ोसियों की सहायता करना पड़ सकती है, बहनों से मनमुटाव होगा। यात्रा के योग हैं।
आज का सिंह राशिफल 4 मई 2025 के अनुसार मनमर्जी के कार्य करेंगे, मानसिक सुकून मिलेगा। परिजनों से मदद न मिलने से चिंता और क्रोध बढ़ेगा। संपत्ति से जुड़े कार्य पूरे होंगे, आर्थिक मामलों में आप लापरवाही कर रहे हैं।
आज का कन्या राशिफल 4 मई 2025 के अनुसार रविवार को बोलने से पहले और किसी काम को करने से पहले विचार करें। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, किसी की मदद करना होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय संघर्ष वाला है।
ये भी पढ़ेंः
तुला आज का राशिफल रविवार के अनुसार जिन लोगों की आपने कभी मदद की थी, वही आपको अनदेखा करेंगे और आप की निंदा करेंगे। सामाजिक मान सम्मान मिलेगा, संतान के विवाह संबंधित चर्चा सफल रहेगी।
वृश्चिक आज का राशिफल 4 मई के अनुसार आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे, स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आपसी तालमेल न होने से परिजनों से मनमुटाव होगा। आपके व्यवहार से किसी को दुख हो सकता है।
आज का राशिफल धनु राशि के अनुसार व्यापार में नए अनुबंध उन्नतिप्रद रहेंगे, दोस्तों के साथ मौजमस्ती में समय बीतेगा। धर्म से जुड़े कार्य में रूचि बढ़ेगी, कर्ज बढ़ेगा, सावधानी पूर्वक कार्य करें। मांगलिक कार्य में सहभगिता करेंगे।
आज का राशिफल मकर राशि के अनुसार मानसिक तनाव रहेगा, संपत्ति से जुड़े कार्य आसानी से पूरे होंगे। बहनों से संबंध सुधरेंगे, माता-पिता के मार्गदर्शन से ख्याति प्राप्त करेंगे, यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा।
आज का कुंभ राशिफल 4 मई 2025 के अनुसार समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें, आप की कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा, आज कोई खुशखबरी मिल सकती है, स्वास्थ्य पर खर्च होगा।
ये भी पढ़ेंः
आज का मीन राशिफल रविवार के अनुसार संतान के विवाह में आ रही समस्या का समाधान होगा, किसी दोस्त की मदद से रूके कार्य होंगे। भाइयों के सहयोग से रूके कार्य पूरे होंगे। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी, नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।