Today Horoscope 5 January 2026 : 5 जनवरी 2026 का राशिफल: क्या आज चमकेगी आपकी किस्मत? जानें मेष, तुला और मकर सहित सभी 12 राशियों का सटीक भविष्यफल, शुभ रंग और लकी नंबर।
Aaj Ka Rashifal 5 January 2026 : आज का राशिफल: 5 जनवरी 2026 ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल हर दिन हमारे जीवन में नई चुनौतियाँ और अवसर लेकर आती है। 5 जनवरी 2026 का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है, तो कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जहां तुला राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं, वहीं धनु राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानते हैं कि आज आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं और कौन सा शुभ रंग आपके दिन को बेहतर बना सकता है।
साथी कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों की आलोचना भी झेलनी पड़ सकती है। वहां और घर के रखरखाव पर अतिरिक्त धन खर्च होने की संभावना रहेगी। मित्रों से मुलाकात आनंदित करेगी। बड़े वादे करने से बचे।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 7
कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नियमित कार्य लगातार बनते चले जाएंगे। पुराने गतिरोध दूर होने की संभावना है। प्रेम संबंधों से वांछित सहयोग मिलेगा। नकारात्मक लोगों से दूरी बनानी होगी।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 8
पूर्व में बनाई योजना असफल हो सकती है। विरोधियों के साथ समझौता करना पड़ सकता है। नई परिस्थितियों का आकलन समझदारी से करना होगा। परिश्रम का फल अपेक्षा के अनुसार मिलना मुश्किल रहेगा।
शुभ रंग : ब्राऊन कलर
लकी नंबर : 6
अति उत्साह में कार्य करने से बचना होगा। परिवारजनों और पेरेंट्स के साथ महत्वपूर्ण समय गुजरेगा। सकारात्मक सोच के साथ भविष्य के निर्णय लिए जा सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रभाव में वृद्धि होगी।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी नंबर : 9
भावनात्मक तनाव लेने से बचना होगा। परिवार में सभी को खुश रखना मुश्किल रहेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। विरोधी पस्त होंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। यात्रा टालना ठीक रहेगा।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट
लकी नंबर : 2
एक से अधिक कार्यों की जिम्मेदारी को कुशलता पूर्वक निभाने में सफल रहेंगे। परिणाम देने वाला दिन है। भाई बहनों से बातचीत सौहार्द पूर्ण रहेगी। धार्मिक कार्यों रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग : पर्पल कलर
लकी नंबर : 2
व्यवसाय में आर्थिक लाभ के विशेष अवसर बन रहे हैं। प्रतिस्पर्धा में विरोधियों को बहुत पीछे छोड़ अपना वर्चस्व स्थापित कर पाए ऐसे योग बन रहे हैं। दैनिक जीवन में कार्य स्थल पर कार्यभार भी बढ़ेगा।
शुभ रंग : महरून
लकी नंबर : 4
कार्यों में निरंतरता बनाए रखना थोड़ा मुश्किल रहेगा। भावनात्मक व्यवधान आने की संभावना रहेगी। पुरानी व्यावसायिक संबंधों में हिसाब किताब को लेकर बातचीत तनावपूर्ण हो सकती है। शब्दों की गरिमा बनाए रखनी होगी।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 3
धैर्य के साथ परिश्रम करने का समय है। अपने मनोभाव दूसरों पर प्रकट करने से बचना होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। बदलते मौसम से परेशानी की संभावना बन रही है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 3
दैनिक कार्यों को बेहतर बनाने में जीवनसाथी का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। तकनीकी की मदद से कार्यों को समय बद्ध पूरा करना आसान होगा। उच्च अधिकारियों से समन्वय और बेहतर होगा।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू
लकी नंबर : 8
प्रमादी और आलसी लोगों से दूरी बनानी होगी। नकारात्मक लोग प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक जोखिम लेने से बचना होगा। भावनात्मक संबंधों में पारदर्शिता रखना तनाव से बचाएगा।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 5
प्रेम और सद्भाव से भरा हुआ दिन रह सकता है। कार्यस्थल पर सभी के साथ अच्छा तारतम्य रहेगा। परिवार के साथ आध्यात्मिक उन्नति के लिए यात्रा की योजना बनेगी। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी नंबर : 6