राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का गुरुवार का राशिफल, जानें आज का लकी नंबर और शुभ रंग

Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: Today Rashifal : आज का राशिफल 5 मार्च 2026: गुरुवार को चैत्र माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल, शुभ रंग और लकी नंबर।

3 min read
Mar 04, 2026
Aaj Ka Rashifal 5 March : आज का राशिफल 5 मार्च 2026

Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: आज का राशिफल 5 मार्च 2026: आज गुरुवार, 5 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति आज कई राशियों के लिए नए अवसर, सफलता और सकारात्मक बदलाव के संकेत दे रही है, जबकि कुछ राशियों को सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत हो सकती है। दैनिक राशिफल के माध्यम से आप जान सकते हैं कि आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा, किन राशियों को लाभ मिलेगा और किसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। यहां पढ़ें पंडित मुकेश भारद्वाज का सभी राशियों के लिए शुभ रंग और लकी नंबर।

ये भी पढ़ें

Tarot Card Rashifal 5 March 2026 : होली भाई दूज पर किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, जानें 5 मार्च 2026 का टैरो राशिफल

आज का राशिफल मेष राशि: (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

अधूरे छूट गए कार्यों का तनाव रह सकता है। सहयोग लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। उच्च अधिकारी की नाराजगी लेने से बचना होगा। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल वृषभ राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

शिक्षा के कार्यों से जुड़े लोग अधिक जिम्मेदारी महसूस करेंगे। संतान की परफॉर्मेंस को लेकर चिंतित रह सकते हैं। नई भावनात्मक संबंधों के प्रति थोड़ी आशंकाएं रहेगी। अतिरिक्त आय के लिए किए गए प्रयास सफल रहने की संभावना है।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल मिथुन राशि: (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

सफलता सुनिश्चित रखनी है तो कार्यों की गति बढ़ानी होगी। विरोधी आपकी क्षमता पर संदेह जता सकते हैं। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होने की संभावना है। अधिकारियों के साथ विनम्र बने रहना होगा।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल कर्क राशि: (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

कार्यों में स्पष्टता और व्यवहार में संतुलन से व्यवस्थाओं पर पकड़ मजबूत होगी। विदेश व्यापार से जुड़े व्यवसाईयों को नई योजनाएं बनानी होगी। भावनात्मक संबंधों में पारदर्शिता के साथ बातचीत करनी होगी।
शुभ रंग : ऑफ व्हाईट
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल सिंह राशि: (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर बनेंगे। सामाजिक रूप से सम्मान बढ़ेगा। यात्राएं लाभकारी रहेगी घर के रखरखाव पर अतिरिक्त धन खर्च होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी।
शुभ रंग : पिंक कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल कन्या राशि: (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

प्रतिस्पर्धा में विजय मिल सकती है। सार्वजनिक जीवन में किए गए कार्यों के लिए सम्मान मिलेगा। अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। होटल और पर्यटन से जुड़े कारोबार को व्यवस्थित करने के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : पर्पल कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल तुला राशि: (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

संघर्ष और तनाव के बीच आरोप प्रत्यारोप से बचना होगा। विरोधियों की कार्यशैली पर नजर रखनी होगी। भावनात्मक संबंधों से रोजगार और शिक्षा से जुड़े कार्यों में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यात्रा में स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल वृश्चिक राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

पहले से चल रही कार्य योजनाओं की गति में सुधार होगा। आर्थिक विकास के लिए धन की आवश्यकता महसूस करेंगे। पेरेंट्स से होने वाली बातचीत में ज्यादा उम्मीद ना रखें। मित्रों और भावनात्मक संबंधों से अच्छा सहयोग मिलने की संभावना है।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल धनु राशि: (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण अचानक कार्यभार बढ़ सकता है। प्रतिभा दिखाने के अवसरों का समुचित लाभ लेने का प्रयास करना होगा। इंटरव्यू और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। प्रयासों के स्तर को ऊंचा उठाना होगा।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

नए भावनात्मक संबंधों से जुड़ाव मन को प्रफुलित करेगा। अपने कार्यों में दूसरों के विचारों से प्रभावित होने की अपेक्षा स्वयं पर भरोसा बढ़ाना होगा। सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ने का समय है।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कर्म के प्रतिफल में देरी से मन में निराशा बढ़ सकती है। किंतु कार्यों की निरंतरता बनाए रखना होगी। टीमवर्क वाले अभियान आर्थिक रूप से ज्यादा सफल रह सकते हैं। खेल और भावनात्मक संबंधों से जुड़ाव तनाव कम करने में सहायक रहेगा।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आपकी योजनाएं पहले से व्यवस्थित है तो तत्काल परिणाम मिलने वाला दिन हो सकता है। बैंकिंग और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बेहद सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। अपने कार्यों को ज्यादा प्रचारित करने से बचना होगा।
शुभ रंग : गोल्डन ग्रीन कलर
लकी नंबर : 6

ये भी पढ़ें

Panchang 5 March: आज का पंचांग गुरुवार 5 मार्च : शुभ चौघड़िया, राहुकाल और तिथि

Also Read
View All

अगली खबर