
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार मंगलवार का दिन सकारात्मक रहेगा, जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पूर्व में दिया हुआ कर्ज वापस मिलने की संभावना है, व्यापारिक सौदे लाभकारी साबित होंगे। आर्थिक तंगी दूर होगी, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार मंगलवार 5 नवंबर को परिवार में चले विवाद शांत होंगे, मित्रों के सहयोग से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। अतिथियों का आगमन होगा, जमीन जायदाद की खरीदी संभव है। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार मंगलवार को निजी जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय आ गया है। घर की मरम्मत पर खर्च होगा, परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार 5 नवंबर को समय रहते जमीन जायदाद से जुड़े कागज को संभाल लें वर्ना कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। आर्थिक नुकसान संभव है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 5 नवंबर को लंबे समय से चल रहे पारिवारिक तनाव समाप्त होंगे, नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई चौंकाने वाली खबर सुन सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी, अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। आपके अपने आपके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं, सावधानी से रहें। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है।
ये भी पढ़ेंः
मंगलवार राशिफल तुला के अनुसार व्यापारिक निर्णय समझदारी से लें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। करियर में उद्देश्य पूर्ति के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, निजी जीवन में चल रही परेशानी का समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मंगलवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार नौकरी में चल रही उथल-पुथल तनाव बढ़ा सकती है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने के योग हैं, परिवार जनों से अनुकूल व्यवहार न मिलने से दुखी होंगे। घर की साज-सज्जा पर खर्च बढ़ेगा।
धनु राशिफल मंगलवार के अनुसार व्यापार में नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में समझदारी से कार्य करें। प्रेम-प्रसंग में चल रहे मनमुटाव बड़ा रूप ले सकते हैं।
मकर राशिफल के अनुसार 5 नवंबर को नए व्यापारिक संबंध लाभकारी साबित होंगे, जीवनसाथी की नासमझी से क्रोध बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहने से मनप्रसन्न रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय खुशखबरी देने वाला है।
कुंभ राशिफल मंगलवार 5 नवंबर के अनुसार स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही समस्या बढ़ा सकती है, परिवार में किसी आयोजन को लेकर रूपरेखा बनेगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, यात्रा के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधा की वस्तुएं खरीद सकते हैं।
मीन राशिफल के अनुसार 5 नवंबर को लंबे समय से किसी जमीन को लेकर चल रही परेशानी समाप्त होगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी, किसी योग्य महापुरुष के मार्गदर्शन से समस्या का समाधान होगा। संतान सुख संभव है।