राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 5 September 2025 : आज किस्मत किसका देगी साथ? पढ़ें 5 सितंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 5 September 2025 : मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का भविष्यफल, करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति की पूरी जानकारी। पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

2 min read
Sep 04, 2025
Aaj Ka Rashifal, 5 September 2025
Aaj Ka Rashifal, 5 September 2025 (photo- patrika)

Aaj Ka Rashifal, 5 September 2025 : आज का दिन आपके जीवन में कई नए अवसर और बदलाव लेकर आ सकता है। सितारों की चाल आपके काम, परिवार, स्वास्थ्य और रिश्तों को प्रभावित करेगी। कुछ लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ का होगा तो वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

आज का मेष राशिफल : (Today Mesh Rashifal)

आज आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। माता-पिता के साथ अच्छा समय बीतेगा। कारोबार की शुरुआत करने के लिए आर्थिक व्यवस्था पर ध्यान देंगे।

आज का वृषभ राशिफल : (Taurus Horoscope Today)

लंबे समय बाद पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। नए व्यावसायिक संबंध लाभ देंगे। पत्रकारिता और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

आज का मिथुन राशिफल : (Today Mithun Rashifal)

नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी से लाभ होगा। भवन-भूमि से जुड़े कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामलों में थोड़ी अड़चन आ सकती है।

आज का कर्क राशिफल : (Cancer Horoscope Today)

कम समय में कार्य पूरे होंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पढ़ाई में मन कम लगेगा। प्रेम संबंधों से खुशी मिलेगी।

आज का सिंह राशिफल : (Aaj Ka Singh Rashifal)

सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। बहनों से संबंध मधुर होंगे। भूमि-भवन के कार्य पूरे होंगे। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

आज का कन्या राशिफल : (Aaj Ka Kanya Rashifal)

अपनी आदतों पर काबू रखें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। कर्मचारियों से विवाद हो सकता है।

आज का तुला राशिफल : (Aaj Ka Tula Rashifal)

कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। पड़ोसियों से तालमेल कमजोर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

आज का वृश्चिक राशिफल: (Scorpio Horoscope Today)

आजीविका में वृद्धि होगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। पिता के साथ किसी खास विषय पर चर्चा होगी। परिवार के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है।

आज का धनु राशिफल : (Today Dhanu Rashifal)

आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। धार्मिक यात्रा होगी। व्यापार में थोड़ी मंदी रह सकती है। मित्रों के साथ नया कारोबार शुरू करने का अवसर मिलेगा।

आज का मकर राशिफल : (Capricorn Horoscope Today)

स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं जो आपके लिए शुभ रहेंगे। कार्य की अधिकता रहेगी लेकिन आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

आज का कुंभ राशिफल : (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

अपने व्यवहार को समय रहते सुधारें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। यात्रा निरस्त हो सकती है।

आज का मीन राशिफल : (Pisces Horoscope Today)

अपनी संतान को सुविधा के साथ शिक्षा भी देवे अन्यथा परिणाम विपरीत रहेंगे कारोबार में स्थिरता का आभास होगा धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

Published on:
04 Sept 2025 06:59 pm