
Aaj Ka Rashifal 5 September 2026: आज के दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 5 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
मेष राशि के लिए सार्वजनिक जीवन में मेल मुलाकातों का दौर शुरू हो सकता है। व्यवसाय तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए परिश्रम के साथ सूझबूझ का इस्तेमाल करना होगा। यात्रा टालें।
शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक-6
वृषभ राशि को पारिवारिक या सामाजिक तौर पर बातचीत में भावनाओं को महत्व देने से बचना होगा। विशिष्ट कार्यों को दोपहर से पहले पूरा कर ले। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।
शुभ रंग- डायमंड ब्राइट कलर
शुभ अंक- 7
मिथुन राशि को अपने कार्यों पर गर्वित होने के मौके मिलेंगे। आपकी मदद से दूसरों का उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक रूप से पिछले चिंताओं को दूर करने की स्थिति बनेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 5
कर्क राशि को नियमों की पालन करके संकटों से बचाव करना होगा। उच्च अधिकारियों से व्यर्थ के मुद्दों पर तनाव लेने से बचे। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में लाभ के अवसर बनेंगे।
शुभ रंग: यलो कलर
शुभ अंक: 1
सिंह राशि के लिए कल्पनाओं को साकार करने के अवसर बनेंगे। मर्यादाओं की अवहेलना करने से बचना होगा। व्यावसायिक मुलाकातों में बातचीत कम शब्दों में अभिव्यक्त करें।
शुभ रंग: रेड कलर
शुभ अंक: 9
कन्या राशि को योजना में नए चैलेंज आ सकते हैं। तकनीकी और पारिवारिक सहयोग से आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। संतान के व्यवहार चिंता रहेगी।
शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 9
तुला दोपहर बाद से कार्यों की दिशा को स्टार रखने में समस्या अनुभव करेंगे। तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों से लाभान्वित हो सकते हैं। परिचितों के स्वास्थ्य को लेकर तनाव महसूस होगा।
शुभ रंग- पिंक कलर
शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि के संसाधनों की कमी से जूझते हुए लक्ष्यों को प्राप्त करने की जिम्मेदारी उठानी होगी। बैंकिंग और अन्य प्रकार के धन से जुड़े व्यवसाय में सावधानी रखनी होगी।
शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 6
धनु राशि का संकल्प पूरे करने का दिन है। आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा रहेगा। लगातार परिणाम मिलने से आर्थिक लाभ की स्थिति में सुधार आएगा। यात्रा में जोखिम न उठाएं।
शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 8
मकर राशि को आकस्मिक रूप से प्रोग्राम बदलने पड़ सकते हैं। साझेदारी व्यवसाय में तनाव की स्थिति रहेगी। प्रेम में आपसी सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 4
कुंभ राशि को राजनीतिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। प्रतिस्पर्धा में कड़ी मेहनत से गुजरना होगा। भावनात्मक रिश्तों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 9
मीन राशि का जन सम्पर्क बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक गतिविधियों में लापरवाही से बचना होगा। शेयर बाजार से लाभान्वित हो सकते हैं।
शुभ रंग- गोल्डन ग्रीन कलर
शुभ अंक- 3