राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 September 2026: जानें किस राशि का रहेगा मिलेगा भाग्य का लाभ, दैनिक राशिफल में

Aaj Ka Rashifal-6 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Sep 06, 2026
aaj ka rashifal 6 september 2026 daily horoscope hindi
Aaj Ka Rashifal 6 September 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 6 September 2026: आज के दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 5 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि को किसी व्यक्ति या कार्य विशेष के लिए दौड़-धूप करनी पड़ सकती है। उच्च संपर्कों के उपयोग से मिली सफलता से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्यायालय से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 8

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि को दूसरों की अक्षमता के कारण कार्यभार बढ़ सकता है। बड़े आर्थिक समझौतों में जल्दबाजी से बचें। अनुभवी लोगों की राय को महत्व दें। यात्रा टालें।

शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 7

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि को कार्यशैली में आक्रामकता से तात्कालिक लाभ मिलेंगें। हालांकि, दूरगामी प्रभाव नकारात्मक हो सकते हैं। सावधानी रखें अधिकारों में बढ़ोतरी हो सकती है।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 9

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्क राशि को आकस्मिक खर्चों के कारण तनाव रह सकता है। उधारी भी बढ़ सकती है। धार्मिक स्थानों की यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बातचीत होगी।

शुभ रंग: यलो कलर
शुभ अंक: 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि के मान सम्मान में इजाफा होने के योग बन रहे है। भाग्य का भरपूर समर्थन मिलने से व्यवसाय में नए अवसर खुलेंगे। मांगलिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संतान पक्ष में शुभ सूचना मिलेगी।

शुभ रंग: गोल्डन ग्रीन कलर
शुभ अंक: 9

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या व्यवसाय में उतार चढ़ाव भरा दिन हो सकता है। विरोधियों की गतिविधियों को ज्यादा महत्व न दें। भावनात्मक रिश्तों से भरपूर मदद मिलेगी।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 8

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा पूर्ति के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। शारीरिक परिश्रम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास की कमी महसूस होगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 1

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वृश्चिक राशि के संघर्ष में दूसरों का सहयोग मिलने में कठिनाई महसूस होगी। आध्यात्मिक यात्रा की योजना बनेगी। किए गए वादे पूरे करना मुश्किल रहेगा।

शुभ रंग- पिंक कलर
शुभ अंक- 4

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु राशि की दिन की शुरुआत थोड़ी जटिल रहेगी लेकिन सावधानी से आगे बढ़ना होगा। सभी पक्षों का सहयोग मिलता चला जाएगा। मित्रों का सहयोग अपेक्षा से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मकर राशि को संघर्ष की अपेक्षा सरलता और सहयोग से आगे बढ़ने का दिन है। भावनात्मक रिश्तों में आकस्मिक मुलाकात सुखद रहेगी। वाहन सावधानी से चलाए।

शुभ रंग- लैवेंडर कलर
शुभ अंक- 2

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ रशोई को योग्यता बढ़ाने के अवसरो का पूरे मनोयोग से लाभ उठाना होगा। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा से आत्म विश्वास बढ़ेगा। प्रेम में परीक्षा की घड़ी आ सकती है।

शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 5

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन राशि को रोजगार से जुड़े कार्यों में अधिक क्षमता और एकाग्रता की आवश्यकता रहेगी। भावनात्मक और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा। यात्रा टालें।

शुभ रंग- सैफरन कलर
शुभ अंक- 6

Published on:
06 Sept 2026 05:30 am