राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 April: मेष, वृषभ समेत 7 राशियों का भाग्योदय, शिवजी के आशीर्वाद से व्यापार और नौकरी में उन्नति, धन लाभ

Aaj Ka Rashifal 7 April 2025: आज का राशिफल 7 अप्रैल का संकेत है कि सोमवार को 7 राशियों का भाग्योदय हो सकता है। मेष, वृषभ समेत इन राशियों को शिवजी के आशीर्वाद से व्यापार और नौकरी में उन्नति होगी। 7 अप्रैल का राशिफल में पढ़ें अपना भविष्य (Horoscope Today)

4 min read
Apr 06, 2025
Aaj Ka Rashifal 7 April 2025 Monday Horoscope Today: आज का राशिफल सोमवार 7 अप्रैल 2025

Horoscope Today : 7 अप्रैल का दैनिक राशिफल को आपके लिए पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास। इसमें आप जान सकते हैं मेष से मीन तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन। पढ़ें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 7 April 2025)


आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 7 अप्रैल के अनुसार सोमवार को मेष राशि वालों की आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना लीं हैं। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।


आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 7 अप्रैल के अनुसार सोमवार को वृषभ राशि वालों के पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है, जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।


आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 7 अप्रैल के अनुसार सोमवार को मिथुन राशि वालों के लिए नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।


आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

दैनिक राशिफल कर्क राशि 7 अप्रैल के अनुसार आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।


आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

दैनिक सिंह राशिफल सोमवार के अनुसार 7 अप्रैल को सिंह राशि वालों के वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रूके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।


आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या आज का राशिफल सोमवार के अनुसार कन्या राशि वालों को बीती बातों को भुला कर अपने रिश्त्तो की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ेंः



आज का राशिफल तुला राशि (Tula Aaj Ka Rashifal)

तुला आज का राशिफल 7 अप्रैल के अनुसार सोमवार को तुला राशि वालों के सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।


आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Vrishchik Aaj Ka Rashifal)

वृश्चिक राशि आज का राशिफल 7 अप्रैल के अनुसार सोमवार को वृश्चिक राशि वालों की सफलता से कार्यस्थल पर सहकर्मी ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रूकावट दूर होगी।


धनु आज का राशिफल (Dhanu Aaj Ka Rashifal)

सोमवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 7 अप्रैल को धनु राशि वालों का समय धार्मिक माहौल में बीतेगा। धनार्जन के नये स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।


मकर राशि आज का राशिफल (Makar Aaj Ka Rashifal)

सोमवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 7 अप्रैल को मकर राशि वाले रूके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं, अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब आपके अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।


कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

कुंभ राशि आज का राशिफल 7 अप्रैल के अनुसार कुंभ राशि वाले नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिला सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।

ये भी पढ़ेंः


मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

सोमवार मीन राशिफल 7 अप्रैल के अनुसार नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें, किसी की बात में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

Makar Saptahik Rashifal: अचानक से आ सकते हैं बड़े खर्च, पढ़ें मकर साप्ताहिक राशिफल

Also Read
View All

अगली खबर