राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 December: मेष, वृषभ समेत 7 राशियों के लिए गुडलक ला रहा शनिवार, आज का राशिफल में जानें अपना भाग्य

Aaj Ka Rashifal 7 December 2024: शनिवार का दिन किन राशि के लोगों के लिए लकी है और किसके लिए नहीं, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल शनिवार 7 दिसंबर 2024 (Daily Horoscope Saturday)

3 min read
Dec 06, 2024
Aaj Ka Rashifal 7 December 2024: आज का राशिफल शनिवार 7 दिसंबर 2024

Aaj Ka Rashifal 7 December 2024: दैनिक राशिफल शनिवार का संकेत है कि 7 दिसंबर को मेष, वृषभ समेत 7 राशि के लोगों पर सितारे मेहरबान हैं। इनको भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक वृद्धि होगी। पं. चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में जानें शनिवार का अपना भाग्य (today horoscope)

ये भी पढ़ें

Vishnu Sahastranam Path: श्री विष्णु सहस्रनाम स्त्रोत के पाठ से पूरी होती है हर मनोकामना, पढ़ें पूरी स्तुति


आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 7 दिसंबर के अनुसार शनिवार का दिन मेष राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा। बिजनेस में बदलाव को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें, यात्रा संभव है।


आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि शनिवार के अनुसार 7 दिसंबर का दिन शुभ रहेगा। सोचे कार्य समय पर होंगे, नौकरी में चल रही परेशानी का समाधान होगा। छात्रों को पसंदीदा विषय पढ़ने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि शनिवार के अनुसार 7 दिसंबर का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें वर्ना बने काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी में तबादले के योग बनेंगे, सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि 7 दिसंबर शनिवार के अनुसार अपने मिले दायित्वों को अच्छी तरीके से पूरा करेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता से बिगड़े काम बना लेंगे। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल सिंह राशि शनिवार के अनुसार 7 दिसंबर को सुख साधनों में वृद्धि होगी। व्यापारिक नई योजनाएं सफल रहेंगी। आवश्यक कार्य के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिजनों में वाद विवाद की स्थिति निर्मित होगी, जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 7 दिसंबर को निजी जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। व्यापारिक गतिविधि सामान्य रहेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है।

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

दैनिक राशिफल तुला राशि शनिवार के अनुसार पूर्व में दिया उधार पैसा मिलने से कार्य पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और रूके कार्य पूरे होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संतान की चिंता बनी रहेगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशिफल शनिवार के अनुसार 7 दिसंबर को व्यापारिक योजनाएं सफल रहेंगी। शारीरिक पीड़ा के चलते जरूरी कार्य देरी से पूरे होंगे। नौकरी में चल रही अनबन बड़ा रूप ले सकती है। आर्थिक निवेश के लिए समय शुभ है।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

शनिवार राशिफल धनु राशि के अनुसार धार्मिक आयोजनों में रूचि बढ़ेगी, कोर्ट कचहरी के कार्य अनुकूल होंगे। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते तनाव बढ़ेगा, लाभ के अवसर मिलेंगे। आर्थिक उन्नति होगी।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

शनिवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 7 दिसंबर को आलस्य की अधिकता से उन्नति में अवरोध होगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलने से जरूरी कार्य पूरे होंगे। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे, सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति में सफलता के योग हैं।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कुंभ राशिफल शनिवार के अनुसार 7 दिसंबर को झूठ बोलने से बचें, दूसरों के निजी मामलों में दखल देना बंद करें वर्ना नुकसान होगा। आर्थिक मंदी के कारण तनाव बढ़ेगा, वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद बढ़ सकते हैं। व्यापार मध्यम रहेगा।

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज का मीन राशिफल के अनुसार सोचे कार्य समय पर होंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी परिजन के व्यवहार से दुखी होंगे, शेयर मार्केट के कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय मध्यम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें

Shani Shanti ke Upay: इस देवी के उपाय से सीधे हो जाएंगे सारे ग्रह, आपकी लाइफ में आ जाएगी सुख शांति

Also Read
View All
Meen Rashifal 2026 : मीन राशिवालों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा नया साल, सेहत और रिश्तों पर दें खास ध्यान

8 दिसंबर 2025 का राशिफल : इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, वृश्चिक को अचानक लाभ, कन्या को नए रिश्ते, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

टैरो राशिफल 8 दिसंबर 2025: मेष लेंगे कड़े फैसले, कर्क का साथ देगा भाग्य, जानिए बाकी राशियों का हाल

07 दिसंबर 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): इन 5 राशियों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानें शुभ रंग और अंक, जानें सभी 12 भविष्यफल

टैरो राशिफल 7 दिसंबर 2025 : मेष को नई पार्टनरशिप, वृषभ को संघर्ष, मकर को धन लाभ, मिथुन की तरक्की, कन्या के आय स्रोत बढ़ेंगे, वृश्चिक को बड़ी जिम्मेदारी

अगली खबर