राशिफल

07 दिसंबर 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): इन 5 राशियों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानें शुभ रंग और अंक, जानें सभी 12 भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 7 December 2025 : 7 दिसंबर 2025 का राशिफल: पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार, मिथुन, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए यह रविवार शुभ है। वृषभ विरोधी को संभालेंगे, कर्क धैर्य रखें। तुला को रिसर्च में रुचि बढ़ेगी, जबकि धनु को निवेश से लाभ मिलेगा। जानें आपका दैनिक राशिफल, शुभ रंग और अंक।

3 min read
Dec 06, 2025
Aaj Ka Rashifal 7 December 2025 : 7 दिसंबर 2025 का राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 7 December 2025 : 07 दिसंबर 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): पौष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र और शुक्ला योग के शुभ संयोग में, यह रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या लेकर आ रहा है? चंद्रदेव मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार, मेष राशि वालों को पारिवारिक ट्रिप का मौका मिल सकता है, वहीं मिथुन राशि की कार्यक्षमता बढ़ेगी और निवेश फायदेमंद रहेगा। सिंह राशि के लिए सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता के योग हैं, जबकि कन्या राशि की आर्थिक चिंताएं कम होंगी। जानिए, प्रेम, स्वास्थ्य, करियर और वित्त के मामले में आपकी राशि का हाल, शुभ रंग और शुभ अंक के साथ।

ये भी पढ़ें

टैरो राशिफल 7 दिसंबर 2025 : मेष को नई पार्टनरशिप, वृषभ को संघर्ष, मकर को धन लाभ, मिथुन की तरक्की, कन्या के आय स्रोत बढ़ेंगे, वृश्चिक को बड़ी जिम्मेदारी

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Rashifal Mesh​)

परिवार के साथ छोटी ट्रिप का मौका मिल सकता है। घर के पुराने काम निपटाने से माहौल थोड़ा हल्का होगा। घर के बुजुर्गों से बात करते वक्त उनके सेहत के बारे में सोचेंगे।
शुभ रंग - ग्रीन कलर
शुभ अंक - 9

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal Vrishabh)

विरोधियों को संभालने के लिए आपको अपनी जानकारी मजबूत करनी होगी। पैसों के मामलों में थोड़ी सुस्ती रह सकती है, लेकिन रिश्तों में अगर आप प्लान के हिसाब से चलेंगे तो रिजल्ट अच्छे मिलेंगे।
शुभ रंग - कॉफी कलर
शुभ अंक - 7

आज का मिथुन राशिफल (Today Horoscope Mithun)

आज आपकी काम करने की क्षमता और बढ़ेगी। सबका साथ मिलेगा तो काम भी तेजी से होंगे। इनकम में सुधार आएगा। शेयर बाजार में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। नए रिश्तों को वक्त देना जरूरी है।
शुभ रंग - पीच कलर
शुभ अंक - 1

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kark)

कुछ खास मुद्दों पर फैसला लेना थोड़ा मुश्किल लगेगा। अधिकारों में बदलाव हो सकता है, तो धैर्य रखें। चिंता को सिर पर न चढ़ने दें। परिवार साथ देगा तो मन मजबूत रहेगा।
शुभ रंग - ऑफ व्हाइट
शुभ अंक - 8

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Rashifal Singh)

सरकारी या प्रशासनिक कामों में रफ्तार आएगी। कोशिश करेंगे तो रुका पैसा भी मिल सकता है। बड़े अधिकारियों से बातचीत फायदेमंद रहेगी। मार्केटिंग वाले लोगों को आज खास सफलता मिलने की उम्मीद है।
शुभ रंग - सिल्वर कलर
शुभ अंक - 3

आज का कन्या राशिफल (Today Horoscope Kanya)

पैसे की चिंता कम होगी। बिजनेस बढ़ेगा तो कैश फ्लो भी अच्छा रहेगा और आपकी इमेज भी मजबूत होगी। घर में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। किसी एक का पक्ष लेना आगे चलकर मुश्किल बढ़ा सकता है।
शुभ रंग - स्काई ब्लू कलर
शुभ अंक - 2

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Rashifal Tula)

पढ़ाई में रिसर्च या नई चीज़ों में दिलचस्पी बढ़ेगी। नई व्यवस्था के साथ खुद को ढालना होगा। रिश्तों में भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में पैसे के मामले में अच्छा अनुभव रहेगा। बेवजह की प्रतिस्पर्धा से बचें।
शुभ रंग - ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक - 9

आज का वृश्चिक राशिफल (Today Horoscope Vrischik)

किसी खास बात को लेकर तनाव रह सकता है। कोई वादा निभाना मुश्किल लगेगा। पैसों की जिम्मेदारी निभाने में दिक्कत आ सकती है, लेकिन परिवार का साथ रहेगा। जीवनसाथी की राय अहम साबित होगी।
शुभ रंग - महरून कलर
शुभ अंक - 1

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Rashifal Dhanu)

रिश्ते स्थिरता की ओर बढ़ सकते हैं। शेयर बाजार या इन्वेस्टमेंट से फायदा मिलने के योग हैं। साझेदारी वाले बिजनेस में आपसी समझ और बेहतर होगी। जरूरी बातचीत फायदेमंद रहेगी।
शुभ रंग - डार्क ग्रीन
शुभ अंक - 6

आज का मकर राशिफल (Today Horoscope Makar​)

बिजनेस में रफ्तार बढ़ेगी, लेकिन फायदा पाने के लिए थोड़ा सब्र रखना पड़ेगा। विरोधी अड़चन डाल सकते हैं, तो समझदारी से काम लें। रिश्तों में नई ताजगी महसूस करेंगे।
शुभ रंग - पिंक कलर
शुभ अंक - 4

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kumbh)

नई मुलाकातें आगे चलकर रिश्तों में बदल सकती हैं। पढ़ाई या रिसर्च से जुड़े लोगों को आज मेहनत का रिजल्ट मिलेगा। बिजनेस में तुरंत किए गए सौदे फायदेमंद रहेंगे।
शुभ रंग - डार्क ब्राउन कलर
शुभ अंक - 5

आज का मीन राशिफल (Today Horoscope Meen)

कामकाज की व्यवस्था सुधारने पर ध्यान रहेगा। अपनी पसंद की टीम मिलने से खुशी मिलेगी। काम तेजी से होंगे तो खर्च भी कम रहेंगे और फायदा पक्का है। घर-परिवार में तालमेल थोड़ा कम लगेगा, जिसका असर बातों में दिख सकता है।
शुभ रंग - ग्रे कलर
शुभ अंक - 7

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope 7 To 13 December 2025 : इस सप्ताह तुला से मीन तक: किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी?

Also Read
View All

अगली खबर