
Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: 8 अगस्त 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 8 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)।
मेष राशि को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। भाषा पर नियंत्रण रखना होगा। बहुमूल्य वस्तुओं की सुरक्षा में पूरी सावधानी रखे। इच्छित परिणाम के लिए और अधिक समय लगेगा।
शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 9
वृषभ राशि की जिम्मेदारियां सफलता पूर्वक संपन्न होगीं। उत्साहित महसूस करेंगे। भावनात्मक संबंधों में संवेदनाओं का स्तर ऊंचा रहेगा। परस्पर रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 7
मिथुन राशि के कार्यों में लापरवाही से लाभ प्रभावित होंगे। परिवार के मांगलिक कार्यों पर अनुमान से अधिक व्यय हो सकता है। विरोधी मौके की तलाश में रहेगें सावधान रहना होगा।
शुभ रंग- कॉपर
शुभ अंक- 1
कर्क राशि की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पुराने विवाद सुलझाने में सफलता मिल सकती है। धन के निवेश को लेकर नयी योजना बनेगी। यात्रा सुखद रह सकती है।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 2
सिंह राशि के मार्गदर्शन में अनुसंधान या संघर्ष करने वालों को सफलता मिलेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन से लाभ होगा। उच्च अधिकारियों से तालमेल सुधारना होगा।
शुभ रंग-ऑरेंज
शुभ अंक- 7
कन्या राशि को कार्य स्थल पर समर्थन मिलेगा। पुराने महत्वपूर्ण मामलों प्रगति से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनेगी। भाई बहनों से बातचीत सौहार्दपूर्ण रहेगी।
शुभ रंग- कॉफी
शुभ अंक- 9
तुला राशि वाले स्वास्थ्य और सुरक्षा सेवा से जुड़े लोगों को अपने कार्यों सजगता रखनी होगी। लापरवाही स्वयं के साथ दूसरों को भी सकंट में डाल सकती है। लंबी दूरी की यात्रा टालें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि के लिए वैवाहिक जीवन की समस्याओं दूर करने का सही समय है। आय बढ़ाने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। शारीरिक परिश्रम बढ़ने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग- रेड
शुभ अंक- 5
धनु राशि वालों को अपने खास मुद्दों को पूरा करने की प्रतीक्षा धैर्य पूर्वक करनी होगी। कार्यों को गुप्त रखना आवश्यक रहेगा। विरोधी भावावेश में बड़ी गलतियां कर सकते हैं। सावधानी बरते।
शुभ रंग- एमरल्ड
शुभ अंक- 3
मकर राशि के लिए बेहतर दिन है। उनके संकल्प पूरी होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। नई योजनाएं बनेगी शिक्षा से जुड़ी प्रतिस्पर्धा में आगे रहेगी। मेहनत का फल तुरंत मिलेगा।
शुभ रंग-स्काई ब्ल्यू
शुभ अंक- 6
कुंभ राशि को लगातार प्रयत्नशील रहने पर भी अपने वांच्छित कार्यों को पूरा करने में मुश्किल आएगी। लक्ष्यों से अलग कार्यों पर ऊर्जा लगानी पड़ सकती है। उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा।
शुभ रंग- लैवेंडर
शुभ अंक- 2
मीन राशि के लिए कार्यस्थल पर तालमेल में सुधार की आवश्यकता रहेगी। अन्यथा जॉब परिवर्तन के योग प्रभावी हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में अनुकुलता रहेगी।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 4