
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025 :8 दिसंबर 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज, 8 दिसंबर 2025 को, आपका दिन क्या लेकर आया है? मेष राशि वालों को बहस से बचने और सीनियर्स से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है, जबकि वृषभ राशि वाले परिवार के लिए त्याग और मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ेंगे। कन्या राशि वालों के लिए नए रिश्ते और बिज़नेस कनेक्शन बनने के योग हैं, वहीं वृश्चिक राशि वालों को अचानक लिए गए फैसलों से लाभ और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। तुला राशि वालों को काम में कुशलता पर ध्यान देना होगा और मकर राशि वालों को सकारात्मक लोगों का साथ मिलेगा। पंडित मुकेश भारद्वाज से अपनी राशि के अनुसार जानें आज प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और वित्त के मामले में आपके सितारे क्या कहते हैं।
आज बहस से बचना ही सही रहेगा। सीनियर्स से थोड़ा फासला बनाकर रखो, इससे फायदा मिलेगा। रिश्तों में किसी उम्मीद का पूरा न होना खटक सकता है, तो फिलहाल टाल दो।
शुभ रंग - पीच रंग
लकी नंबर - 9
आज दिमाग बिलकुल मजबूत रहेगा। घर-परिवार के लिए कुछ छोड़ने या समझौता करने का मन बनेगा, जिससे सबको जोड़ने की कोशिश करोगे। ऑफिस में नए आइडिया पर फोकस रखोगे तो आगे के लिए मौके बनेंगे।
शुभ रंग - हरा रंग
लकी नंबर - 6
प्रॉपर्टी या घर से जुड़े सौदे पूरे हो सकते हैं, फायदा दिख रहा है। पहले किए वादे निभाने में दिक्कत आएगी। सेहत पर ध्यान दो, और ट्रिप टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग - ब्राउन रंग
लकी नंबर - 1
ज्यादा भावुक होकर बड़े वादे मत करो। बॉस से जुड़ाव बनेगा तो अधिकार भी बढ़ेंगे। घर में चल रही टेंशन कम करने की कोशिश करनी होगी।
शुभ रंग - गोल्डन रंग
लकी नंबर - 8
कोई खास प्लानिंग सफल होगी तो दिल खुश रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में तुरंत फैसला लेने से फायदा मिलेगा। बेवजह की होड़ से दूर रहना ही अच्छा है।
शुभ रंग - ग्रे रंग
लकी नंबर - 2
मिलने-जुलने का वक्त है। नए रिश्ते आगे बढ़ने का रास्ता खोल सकते हैं। बिजनेस में एक्स्ट्रा पैसे की जरूरत पड़ेगी, लेकिन दोस्तों का साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी नया बिजनेस कनेक्शन बन सकता है।
शुभ रंग - क्रीम रंग
लकी नंबर - 4
आज काम में कुशलता बढ़ाने पर ध्यान रहेगा। अधूरे काम पूरे करने का दबाव महसूस करोगे। घर में कोई शुभ काम है तो फाइनेंशियल प्लानिंग करनी होगी। ऑफिस में नई सिचुएशन को हैंडल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
शुभ रंग - सिल्वर रंग
लकी नंबर - 1
किस्मत साथ देगी तो अचानक लिए फैसलों से फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी में पक्ष मजबूत रहेगा। कॉम्पिटिशन एग्ज़ाम्स में सफलता के चांस हैं। फोकस बनाए रखो।
शुभ रंग - पिंक रंग
लकी नंबर - 5
बिजनेस में हर चीज़ पर पैनी नजर रखनी होगी। विरोधी मौके का फायदा उठाने की फिराक में रहेंगे। किसी खास के साथ दूरी बन सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा।
शुभ रंग - ब्राउन रंग
लकी नंबर - 4
आज हालात बदलने के संकेत हैं। पॉजिटिव लोगों का साथ मिलेगा। पार्टनर की मदद से पैसे की दिक्कतें दूर होंगी। पार्टनरशिप बिजनेस में मिलकर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग - क्रीम रंग
लकी नंबर - 3
छोटे-छोटे झगड़े बड़ी परेशानी बन सकते हैं, फौरन सुलझाओ। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को उम्मीद हैं। पुराने प्रयास काम आएंगे। अचानक ट्रिप पर जाना पड़ सकता है।
शुभ रंग - स्काई ब्लू रंग
लकी नंबर - 7
पढ़ाई में दिल लगेगा। सीनियर्स का साथ मिलेगा। आगे की प्लानिंग के लिए बढ़िया वक्त है। रिलेशनशिप में थोड़ा असुरक्षा या चिंता रह सकती है, लेकिन पैसों के मामले में खुद को मजबूत पाओगे।
शुभ रंग - कॉपर रंग
लकी नंबर - 8