राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 September 2026: करियर से प्रेम तक आज किसके पक्ष में रहेंगे सितारे? जानें दैनिक राशिफल में

Aaj Ka Rashifal- 9 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Sep 09, 2026
aaj ka rashifal 9 september 2026 daily horoscope hindi
Aaj Ka Rashifal 8 September 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 9 September 2026: आज के दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 9 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि में शाम के बाद स्थितियों में बदलाव आएगा। रात्रि कालीन मुलाकातें उत्साह वर्धक रहेगी। दीर्घकालीन समझौता में जल्दबाजी न करें। पारिवारिक मामलों में तनाव रह सकता है।

शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक- 5

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि का दूसरों पर नियंत्रण बढ़ेगा। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेगी। किसी खास मुलाकात का इंतजार खत्म होगा। संतान पक्ष से तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक-8

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि को कार्यस्थल पर परिस्थितियों लगातार बदलती हुई महसूस होगी। जॉब में परिवर्तन की संभावनाएं बन रही हैं। उच्च अधिकारियों से नाराजगी महंगी पड़ सकती है।

शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक- 1

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्क राशि के दोपहर से पहले के कार्यक्रम आसानी से पूरी होते चले जाएंगे। शाम के बाद स्थितियों में थोड़ा बदलाव आ सकता है। दूसरों की अपेक्षाओं का सम्मान रखना होगा।

शुभ रंग: पीच कलर
शुभ अंक: 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि के आसपास के लोग आपके फैसलों को महत्व दे सकते हैं। धैर्य और विनम्रता के साथ कार्य करना होगा। धन की उपलब्धता सहज रूप से होगी।

शुभ रंग: कॉफी कलर
शुभ अंक: 9

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या राशि को अगर कार्यों में लापरवाही दिखाई तो खर्च बढ़ेगे। महत्वपूर्ण कार्य शीघ्रता से पूरे करने होंगे। प्रेम में साथी का व्यवहार अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य से संबंधित मामलों में समझौता न करें।

शुभ रंग- डार्क ग्रीन कलर
शुभ अंक- 3

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला राशि के लिए बनती हुई बात बिगड़ने का खतरा रहेगा। सावधानी से आगे बढ़ना होगा। भावनात्मक संबंधों में छोटी पर सुखद मुलाकात संभव है।

शुभ रंग- ब्राउन कलर
शुभ अंक- 5

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वृश्चिक राशि को लाभ की संभावनाओं को परिणाम में बदलने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। घर और वाहन जैसी सुविधाओं के लिए विचार विमर्श हो सकता है। यात्रा टालें।

शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 6

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु राशि के लिए संघर्ष पूर्ण स्थिति में किसी खास व्यक्ति के समर्थन से परिस्थितियों के बदलने की संभावना रहेगी। भाग्य का सहारा मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

शुभ रंग- गोल्डन कलर
शुभ अंक- 4

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मकर राशि को भावनात्मक संबंधों में अपेक्षाओं को वास्तविक स्तर पर लाना होगा। कार्य स्थल के तनाव बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य की समस्याओं को गंभीरता से लेना होगा।

शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 7

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि की शाम के बाद स्थितियां आपके नियंत्रण में आ सकती हैं। सकारात्मक दृष्टिकोण से परिणाम बदलने की क्षमता बढ़ेगी। धन के मामले में मितव्ययिता रखनी होगी।

शुभ रंग-पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक- 2

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन राशि के लिए विचार विमर्श बहस और विवाद का रूप ले सकती है। चतुराई से परिस्थितियों को बेकाबू होने से बचना होगा। विरोधी मौके का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। मित्रों से मदद मिलेगी।

शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 9

Published on:
09 Sept 2026 05:30 am