Maghi Purnima Rashifal 1 February 2026: आज का राशिफल 1 फरवरी 2026: माघ मास की माघी पूर्णिमा पर चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। रविपुष्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग और राजयोग के दुर्लभ संयोग में जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ रंग और लकी नंबर।
Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: आज रविवार, 1 फरवरी 2026 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जिसे माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन स्नान-दान, व्रत और पुण्य कर्मों के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। आज चंद्रमा कर्क राशि में संचार कर रहे हैं और साथ ही रविपुष्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग एवं राजयोग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो दिन को विशेष रूप से फलदायी बना रहा है। आइए जानते हैं ज्योतिष मुकेश भारद्वाज से आज का मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, साथ में शुभ रंग और लकी नंबर।
पारिवारिक विवादों में बिना त्रुटि के आरोप लगने का खतरा रहेगा। दूसरों के मामले में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचना होगा। कार्यस्थल पर प्रतिभा दिखाने के मौके मिलेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 4
सहज और संतुलित व्यवहार से सभी के साथ बेहतर समन्वय बिठाने में सफल रहेंगे। पुरानी मेहनत के परिणाम स्वरुप आर्थिक लाभ उम्मीद से ज्यादा रह सकते हैं। मांगलिक कार्यो से यात्रा की संभावना है।
शुभ रंग : ऑफ व्हाईट कलर
लकी नंबर : 8
उत्साह में कमी महसूस करेंगे। भावनात्मक मुद्दे हावी रहेंगे। किसी खास मुलाकात के लिए प्रयत्नशील रह सकते हैं। वाणी में विनम्रता से रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 6
एक से अधिक विचारों और कार्यों के बीच मन को संतुलित रखने की कोशिश करनी होगी। शिक्षार्थियों को एकाग्रता बनाए रखने पर विशेष सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 9
साथी कर्मियों से सहयोग लेने के लिए विनम्रता दिखानी होगी। आर्थिक चिंताओं को दूर करने में जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। बाहरी लोगों पर अत्यधिक भरोसा करने से बचना होगा।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 7
पारिवारिक या भावनात्मक तनाव संभालना आसान नहीं रहेगा। प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। स्वयं की मेहनत के सार्थक परिणाम निकलेंगे। दूसरों पर निर्भरता कम होगी। धार्मिक यात्रा संभव है।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 2
मनवांछित कार्यक्षेत्र मैं कार्य करने के मौके मिल सकते हैं। पेरेंट्स के साथ बातचीत सार्थक रहेगी। पारिवारिक अधिकारों को लेकर उपजे तनाव को सम्मान, विनम्रता और समर्पण की भावना के साथ सुलझाना होगा।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 9
शब्दों और व्यवहार में एकरूपता दिखाई देगी। भाग्य की मदद से पुराने व्यावसायिक विवाद सुलझाने में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ की उम्मीद भी रख सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में प्रतिष्ठा और मान सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 1
महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने में थोड़ा विलंब हो सकता है। धैर्य पूर्वक प्रतीक्षा करनी होगी। विरोधी मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। कूटनीति से परिस्थितियों को संभालना होगा। पूर्व अनुमान से अधिक धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग : डार्क ग्रे
लकी नंबर : 3
कार्य और भावनाओं के बीच सही संतुलन महसूस करेंगे। पारिवारिक और व्यक्तिगत मुलाकातों में उत्साह और आनंद से परिपूर्ण दिखाई देंगे। साझेदारों से बातचीत व्यापार के लिए बेहतर रहेगी।
शुभ रंग : पर्पल कलर
लकी नंबर : 7
दैनिक कार्यों को पूरा करने में साथीकर्मीयों का सहयोग कम मिलने से कार्य पूरे होना मुश्किल रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। समस्याओं से निपटने के बेहतर विकल्प तलाश करने होंगे। आर्थिक दबाव महसूस करेंगे।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 6
प्रसन्नचित रहेंगे दूसरों को मदद करके खुशी महसूस करेंगे। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में किसी खास मुद्दे पर रखे। विचारों को विशेष महत्व मिल सकता है। दूरी के बावजूद प्रेम में गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे।
शुभ रंग : पिंक कलर
लकी नंबर : 4