राशिफल

Horoscope Today 12 April 2021 : कैसा रहेगा सोमवार का दिन, जानें सभी राशियों का हाल

आज अमावस्या तिथि 08:00 AM तक उसके बाद प्रतिपदा...

2 min read
Apr 11, 2021
monday horoscope 12 April 2021

आज साल 2021 में अप्रैल की 12 तारीख को सोमवार Monday का दिन है। ज्योतिष में सोम यानि चंद्र... चंद्र को ग्रहों का मंत्री माना जाता है। शरीर में यह नाक, कान व गले तो वहीं कुंडली में मन के कारक माने गए हैं। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं देवाधिदेव महादेव Lord Shiv हैं।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 12 April 2021,Monday...

1. मेष राशि-
भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव। नकारात्मक सोच आपको पीछे धकेल रही है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

2. वृषभ राशि-
कार्य स्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव के बीच आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

3. मिथुन राशि-
स्वास्थ में सुधार के बीच भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। यात्रा संभव।

4. कर्क राशि-
विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे।

5. सिंह राशि-
अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुक्सान संभव है। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

6. कन्या राशि-
मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आयगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

7. तुला राशि-
किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जाएगा।

8. वृश्चिक राशि-
व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी। किसी से जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही क्रोध में न भरें।

9. धनु राशि-
समय के साथ स्वयं को भी बदलें। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

10. मकर राशि-
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे। आपमें से कुछ को आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा।

11. कुम्भ राशि-
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग है।

12. मीन राशि-
राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है। परिजनों की सहायता करनी होगी।

Updated on:
11 Apr 2021 03:31 pm
Published on:
11 Apr 2021 03:30 pm
Also Read
View All