राशिफल

Horoscope Today 31 March 2021 : मार्च 2021 का आखिरी दिन बुधवार आज किसके लिए रहेगा लकी? जानें यहां

आज तृतीया तिथि 02:06 PM तक उसके बाद चतुर्थी...

2 min read
Mar 30, 2021
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 31 March 2021

आज साल 2021 की 31 मार्च की तारीख को बुधवार wednesday के दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। चंद्र पुत्र बुध शरीर में यह त्वचा तो वहीं कुंडली में बुद्धि के कारक माने गए हैं। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव श्री गणेश हैं।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 31 March 2021,wednesday...

1. मेष राशि -
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए मेहनत करने का समय है। ज्यादा घमंड से नुक्सान आपको ही है।

2. वृषभ राशि -
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। लेकिन, नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूजी लगानी पड़ सकती है।

3. मिथुन राशि -
शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय कर सकते हैं। अपनी सोच को बदले लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

4. कर्क राशि-
अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग संभव। मन लगा कर कार्य करने से सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

5. सिंह राशि -
कोई भी निर्णय शांति से विचार कर लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान संभव है। पूराने निवेश से लाभ होगा।

6. कन्या राशि -
उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।

7. तुला राशि -
व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। यात्रा से लाभ संभव हे। समय पर कार्य करना सीखें।

8. वृश्चिक राशि -
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। उचित होगा क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो बने काम बिगड़ सकते हैं। इष्ट अराधना सहायक होगी।

9. धनु राशि -
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

10. मकर राशि -
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। स्वस्थ रहें, मस्त रहे। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।

11. कुम्भ राशि -
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। अनायास खर्च हो सकता है। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आ रहा है, इसका लाभ लें। पारिजनों से भेट होगी। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

12. मीन राशि -
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

Also Read
View All