राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal 14 September 2025 : मेष और मीन सहित सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? टैरो कार्ड्स से जानें राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal 14 September 2025 : रविवार को सूर्यदेव की कृपा से मेष की योजनाएं सफल होंगी। वृषभ को लाभ, मिथुन निवेश सोच-समझकर करें। कर्क का भाग्य कमजोर पर नई शुरुआत संभव। सिंह की आय बढ़ेगी, सहयोग मिलेगा। टैरो राशिफल : नीतिका शर्मा।

4 min read
Sep 13, 2025
Aaj Ka Tarot Rashifal 14 September 2025

Aaj Ka Tarot Rashifal 14 September 2025 : आज का टैरो राशिफल 14 सितंबर 2025 का दिन रविवार भगवान सूर्य देव की कृपा से मेष राशि वालों का भाग्य साथ देगा, योजनाएं सफल होंगी। वृषभ के लिए लाभदायक दिन। मिथुन वाले निवेश सोच-समझकर करें। कर्क वालों का भाग्य कमजोर रहेगा लेकिन नई शुरुआत हो सकती है। सिंह राशि वालों की आय बढ़ेगी व सहयोग मिलेगा। कन्या राशि वालों के लिए ऊर्जा से भरा दिन है। वृश्चिक वाले भूमि-विवाद को टालें। मकर के लिए भाग्यशाली दिन, नई परियोजनाएं शुरू करें। मीन राशि वालों को अनपेक्षित अवसर मिलेंगे , नई योजनाएं बनेंगी, सफलता मिलेगी। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए आज का टैरो राशिफल।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal (14- 20 September):  सितारों की चाल बदलेगी इन राशियों की तकदीर, जानिए 14 से 20 सितंबर का भविष्यफल

मेष टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mesh)

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज भाग्य आपका साथ देगा और आज के दिन की योजनाएं सफल होंगी। उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक होंगे और हर कार्य में आपको लाभ होगा। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishabh)

वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला है और आज आपको हर कार्य में वांछित परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आज आपका दिन खेलकूद और अन्य ऐक्टिविटी में भी निकलेगा। किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा और भाग्य आपका साथ देगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mithun)

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आ दिन आपका काफी मेहनत और भागदौड़ में बीतेगा। कहीं भी इस वक्त निवेश करने से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। बार बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा। कुछ देर के लिए आपको ऐसा लगेगा कि आपको सहारा देने वाला कोई नहीं है।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kark)

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन भाग्य आपका साथ नहीं देगा और आज आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आप कुछ नवीन कार्य आरंभ कर सकते हैं। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं। कोई काम की जानकारी आपको मिल सकती है।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज भाग्य आपका साथ देगा और आपकी आय आज बेहतर रहेगी। परिवार के लोगों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी और आपके ऑफिस में आज कुछ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर होगा। नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से कुछ अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा और आपको अधिक थकान का अनुभव होगा।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। वैक्टीरिया/संक्रमित रोगों से बचना चाहिए और अपने स्वास्थ्य पर ठीक से ध्यान दें।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको अपने आपको दूसरों के सामने बेहतर ढंग से पेश करना चाहिए।दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी। बेहतर होगा कि इन बातों को अभी के लिए टाल दें और कोई बड़ा फैसला अभी न करें।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको कुछ ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है कि जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है और इनमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन जातकों के लिए काफी भाग्यशाली रहेगा और उन्हें सफलता प्राप्त होगी। आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाए आपके मन को व्यथित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं। आज किसी प्रकार की आशंका को लेकर मन परेशान रहेगा और आपको नुकसान होने का डर सताएगा।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए मिलाजुला होगा और आपको किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी और आज परिवार के लोग किसी बड़े मामले को सुलझाने में मदद करेंगे।

मीन टैरो मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Meen)

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपके जीवन में कुछ ऐसी चीजों का प्रवेश हो सकता है कि जिनके बारे में आपने नहीं सोचा होगा। इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए और हर प्रकार की समस्या का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। ग्रहस्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope (14 to 20 September 2025) : इन 3 राशियों के लिए गुडलक लेकर आ रहा है नया सप्ताह, पढ़िए मेष से कन्या तक का साप्ताहिक राशिफल

Also Read
View All

अगली खबर