Aaj Ka Tarot Rashifal : आज के टैरो राशिफल में मेष से लेकर कन्या राशि वालों के लिए अच्छा समय लेकर आ रहा है। शनि देव की कृपा पाने के लिए आज सरसों के तेल का दिपक जलाएं। दैनिक टैरो राशिफल में जानिए कैसा रहेगा आज का दिन।
Aaj Ka Tarot Rashifal 27 December 2025 : आज 27 दिसंबर 2025 से पौष मास का 22वां दिन है। आज का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। शनिवार के दिन शनि देव को गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि वालों को आज व्यावसायिक मामलों को सभी पहलुओं पर समझने की कोशिश करनी चाहिए। किसी से भी तीखी बातचीत करने से बचें। साथ ही आपको सलाह है कि फिलहाल, भविष्य की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें, वरना आप सेविंग नहीं कर पाएंगे।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृष राशि के जातकों आज अपने ग्राहकों से कम संपर्क कर पाएंगे। आज हो सकता है कि आपका किसी से भी बातचीत का मन नहीं करेगा। व्यवहार में थोड़ी रूखाई रहेगी। सहकर्मियों से तनाव न हो, इसका ध्यान रखें। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि वालों का अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। इसलिए वाद-विवाद से बचें। खास मौकों पर बहादुरी दिखाकर नाम कमा सकते हैं। किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें। धैर्य और मेहनत से ही सफलता मिलेगी। आज आपके खर्चे बहुत ज्यादा होंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि वालों को फिलहाल, अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आपका रूखा व्यवहार दूसरों को बुरा लग सकता है। तकनीकी कामों में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होने का मौका मिलेगा। जहां आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा है।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि वालों को आगे बढ़ने के लिए पुरानी गलतियों से सीखना होगा। नए प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां मिलेंगी। लक्ष्य हासिल होंगे। नई चीज या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि वाले अपनी रचनात्मकता से मुश्किल काम आसानी से कर लेंगे। परिवार वालों से छोटी-छोटी बातों पर अनबन हो सकती है। प्रगति के लिए सक्रिय रहना ज़रूरी है। पुराने फैसलों पर अमल करने का दिन है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि वालों के ज्यादातर काम दोपहर तक पूरे हो जाएंगे। जिससे मन शांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनाए रखने के लिए व्यवहार में लचीलापन लाना होगा। समय के अनुसार फैसले लें। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। मनचाहे परिणाम मिलेंगे।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। यह काम करने की क्षमता बढ़ाएगी। नकारात्मक बातों पर विचार करके अपनी कमियां दूर करें। व्यापारियों के कठोर व्यवहार से कर्मचारी नौकरी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि वालों के अच्छे इरादों की वजह से सब कुछ अच्छा होगा। मुश्किल काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। ऑफिस के साथ-साथ बाहर के कामों को भी टालना ठीक नहीं है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि वालों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी। जो कामकाज में मददगार साबित हो सकता है। ज़िम्मेदारियां बांटकर अपना बोझ कम करें। ताकि आपके व्यक्तित्व में निखार आए। अपनी भावनाओं को लेकर सतर्क रहें। भावुकता में लिया गया फैसला नुकसानदेह हो सकता है।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि वाले अपने नए कामों की योजनाओं को पूरा कर पाएंगे। अपनों का साथ और सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। किसी पर भी ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। पैसे की तंगी रहेगी, लेकिन कोई काम पैसों की वजह से रुकेगा नहीं।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि वालों में आत्मविश्लेषण की प्रवृत्ति बढ़ेगी। नई चीजें सीखने की इच्छा आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी। काम की योजना बनाकर खुद को साबित करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। सोच-समझकर निवेश करें।