राशिफल

Tarot Rashifal: मेष-कर्क रहें सतर्क, तुला-वृश्चिक को सफलता, जानें सभी राशियों का टैरो राशिफल

Today Tarot Horoscope 20 April 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए सतर्कता तो कुछ के लिए सफलता के संकेत लेकर आया है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल

2 min read
Apr 20, 2026
आज का टैरो राशिफल 20 अप्रैल: कुछ राशियों पर संकट के संकेत|Freepik

Aaj Ka Tarot Rashifal 20 April 2026: टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार 20 अप्रैल 2026 का दिन सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालने वाला है। कुछ जातकों के लिए आज सफलता, धन लाभ और नए अवसरों के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहकर फैसले लेने की सलाह दी गई है। खासतौर पर मेष और कर्क राशि वालों को आज सावधानी बरतने की जरूरत होगी। वहीं तुला और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए प्रगति और उपलब्धियों के संकेत हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का टैरो राशिफल

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Rashifal (19-25 April 2026): सप्ताह की शुरुआत अक्षय तृतीया के शुभ संयोग से, मेष और कर्क के लिए शानदार सप्ताह, करियर-धन में मिलेगी बड़ी सफलता

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। किसी पुराने मामले या गलती के कारण परेशानी खड़ी हो सकती है। खासकर जमीन-जायदाद से जुड़े फैसले फिलहाल टाल देना ही बेहतर रहेगा।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

आपका आकर्षण आज लोगों को अपनी ओर खींचेगा। नए संपर्क बनेंगे और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। बातचीत और व्यवहार से लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। छोटी समस्याएं भी बड़ी बन सकती हैं, इसलिए आराम और सही खानपान पर ध्यान दें।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

आज करीबी लोगों से ही निराशा मिल सकती है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। आर्थिक मामलों में भी सावधानी जरूरी है।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

दोस्तों और आसपास के लोगों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। मन में उलझन रह सकती है, जिससे सही निर्णय लेना मुश्किल होगा। जल्दबाजी से बचें।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashi)

कामकाज के क्षेत्र में चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन जो निवेश आप आज करेंगे, वही आगे चलकर फायदा देगा। धैर्य बनाए रखें।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

नई योजनाएं शुरू करने के लिए अच्छा समय है। व्यापार और वित्तीय मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchak)

साझेदारी और टीमवर्क में सफलता मिलेगी। नौकरी में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। मेहनत का सही फल मिलेगा।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मौसम से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार में खासकर पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

आज की मेहनत भविष्य की सफलता का रास्ता खोल सकती है। हालांकि कुछ खर्च सेहत पर हो सकता है, लेकिन सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

रुका हुआ धन मिलने की संभावना है, खासकर दूर स्थान या विदेश से। निवेश के लिए समय अनुकूल है और आध्यात्मिक रुझान भी बढ़ेगा।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन अंततः परिणाम आपके पक्ष में जा सकते हैं। रास्ते में रुकावटें आएंगी, पर आप उन्हें पार कर लेंगे।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Tarot Rashifal: टैरो राशिफल 18 अप्रैल:धनु, कुंभ और मीन के लिए शुभ दिन, करियर-धन में मिलेंगे जबरदस्त मौके
Also Read
View All