
Shukra Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश|Freepik
Venus Transit in Rohini 2026: शुक्र ग्रह को ज्योतिष में धन, वैभव, प्रेम और सौंदर्य का कारक माना जाता है, इसलिए इसका हर गोचर खास महत्व रखता है। अप्रैल के अंत में शुक्र वृषभ राशि में स्थित रहते हुए 27 अप्रैल को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो चंद्रमा का प्रिय नक्षत्र माना जाता है। इस कारण यह गोचर और भी प्रभावशाली बन जाता है और जीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव ला सकता है। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आएगा। इन जातकों को करियर, धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन सबसे ज्यादा लाभकारी साबित होगा।
शुक्र का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश 27 अप्रैल 2026 को रात 9:08 बजे होने जा रहा है। यह गोचर 8 मई तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। रोहिणी नक्षत्र को चंद्रमा का प्रिय नक्षत्र माना जाता है और इसका संबंध वृषभ राशि से होता है। खास बात यह है कि इस समय शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में स्थित हैं, जिससे मालव्य राजयोग बन रहा है। यह संयोग कई लोगों के जीवन में सुख-सुविधाओं और अवसरों की वृद्धि का संकेत देता है।
इस गोचर का सबसे अधिक प्रभाव वृषभ राशि पर देखने को मिलेगा, क्योंकि शुक्र आपके लग्न भाव में रहेंगे। इस दौरान व्यक्तित्व में एक अलग चमक देखने को मिलेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं वहीं नई आय के स्रोत बन सकते हैं और रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। कामकाज के क्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं और वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। प्रेम जीवन में भी मिठास बढ़ेगी और जो लोग विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
सिंह राशि के लिए शुक्र का यह गोचर ग्यारहवें भाव में होगा, जो लाभ और आय का भाव माना जाता है। इस दौरान करियर में प्रगति के संकेत हैं और नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास तौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है। नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। हालांकि, इस दौरान अहंकार से बचना जरूरी है, वरना रिश्तों पर असर पड़ सकता है।
मकर राशि के लिए शुक्र पंचम भाव में गोचर करेंगे, जो शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़ा होता है। छात्रों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा और परीक्षाओं में सफलता और उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और कुछ लोगों को संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके पक्ष में जा सकता है।
Published on:
18 Apr 2026 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
