19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Tarot Rashifal 19 April 2026: अक्षय तृतीया के खास दिन धनु -मीन और तुला के लिए सुनहरा मौका, वृषभ -मिथुन और कर्क रहें सतर्क

Aaj Ka Tarot Rashifal 19 April 2026: अक्षय तृतीया का दिन शुभता, समृद्धि और नए अवसरों का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर टैरो कार्ड्स भी कई राशियों के लिए खास संकेत दे रहे हैं। जहां कुछ राशियों के लिए धन और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 19, 2026

Aaj Ka Tarot Rashifal, Tarot Rashifal 19 April 2026, अक्षय तृतीया राशिफल

19 अप्रैल 2026 का टैरो राशिफल , अक्षय तृतीया पर किस्मत का खास संकेत| Freepik

Tarot Horoscope Today 20 April 2026: 19 अप्रैल 2026 की अक्षय तृतीया इस बार बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन 100 साल बाद कई दुर्लभ और शक्तिशाली राजयोग बन रहे हैं। गजकेसरी, मालव्य, सुनफा, अनफा और त्रिपुष्कर जैसे शुभ योग इस दिन को और भी प्रभावशाली बना रहे हैं। साथ ही सूर्य और चंद्रमा का अपनी उच्च राशि में होना सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाला संकेत है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार इस दिन का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए यह दिन बेहद शुभ और लाभकारी रहेगा, तो कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

आज आपका मन आध्यात्म और धार्मिक कार्यों की ओर अधिक झुका रहेगा। करियर में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। दिन के दूसरे भाग में आपकी पहचान और सम्मान फिर से बढ़ सकता है।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

खर्चों पर नियंत्रण रखना आज जरूरी है। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है और बुखार या थकान परेशान कर सकती है। खानपान में लापरवाही न करें।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

परिवार, खासकर भाई-बहनों से जुड़ी कुछ उलझनें सामने आ सकती हैं। काम में बदलाव का विचार आएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

आर्थिक मामलों में रुकावट आ सकती है, जिससे थोड़ी चिंता बढ़ेगी। लेकिन दोस्तों की मदद से स्थिति संभल जाएगी।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। आकर्षण बढ़ सकता है, लेकिन संतुलन बनाए रखें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक साबित हो सकता है।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashi)

आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन उसका फल भी अच्छा मिलेगा। काम में सफलता मिलेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

आज आपके लिए धन कमाने के नए अवसर बन सकते हैं। प्रेम जीवन में हलचल रहेगी। साथ ही संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ भी मिल सकता है।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchik)

विदेश से जुड़े काम या व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा और कई काम आसानी से बन सकते हैं।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

आर्थिक दृष्टि से दिन बेहद शानदार है। कई स्रोतों से आय होने की संभावना है। रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। शब्दों पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन आपकी समझदारी और चतुराई से आप हर चुनौती पार कर लेंगे।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

आज आपको कार्यस्थल पर सम्मान और सराहना मिलेगी। काम में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग